सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
कस्बे के हरजीनाडा के पास स्थित सूर्योदय पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरुंदा में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि महावीर चक्र विजेता बहादुर योद्धा कारगिल हीरो दिगेंद्र कुमार कोबरा कमांडो होंगे।
सूर्योदय पब्लिक विद्यालय के निदेशक मदनसिंह बडियासर ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में सोमवार को कारगिल हीरो महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र कुमार कोबरा कमांडो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान उनका अभिनंदन भी किया जाएगा। वहीं कोबरा कमांडो विद्यार्थियों को देशभक्ति और साहस के किस्से भी सुनाएंगे।



