राइजिंग भास्कर. जोधपुर
ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाइनों के अति आवश्यक रखरखाव व सफाई के लिये 14 अप्रैल को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी।
अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 14 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 15 अप्रैल को तथा 15 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 16 अप्रैल को की जावेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त, जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्तसागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 15 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 16 अप्रैल को एवं 16 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 17 अप्रैल को होगी।



