Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा गत दिनों अरोड़ा राष्ट्रीय खत्री गौरव सम्मान अवार्ड 2026 से सम्मानित

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

खत्री समाज की राष्ट्रीय संस्था माता हिंगलाज एण्ड वरुणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गत दिनों जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा को राष्ट्रीय खत्री गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा खत्री समाज और अन्य समाजों के लिए उनके द्वारा किए गए मेडिकल कैंप और सामाजिक समरसता के कार्यों के लिए दिया गया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मोदी ने बताया कि चंद्रशेखर अरोड़ा हमारे समाज के राष्ट्रीय लेवल के यूथ आइकॉन है और उनके द्वारा सामाजिक स्तर पर जो कार्य किया जा रहे हैं वह बहुत ही शानदार है। साथ ही वह समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए जो कार्य कर रहे हैं वह भी अमुल्य है और उनके नेतृत्व में ही समाज आगे बढ़ेगा। ऐसी हम कामना करते हैं चंद्रशेखर अरोड़ा ने अपने संबोधन में समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक विवाह पूरे भारत के स्तर पर करने पर जोर दिया और समय-समय पर स्नेह मिलन करने पर जोर दिया। जिससे कि लोगों का जुड़ाव हो सके और समाज निरंतर प्रगति कर सके। साथ ही उन्होंने समाज के सभी घटकों को एक मंच पर आने का आह्वान किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor