शिव वर्मा. जोधपुर
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (राजस्थान इकाई ) की एक सभा होटल श्रीराम इंटरनेशनल जोधपुर में आयोजित कर मानव के अधिकारों के बारे मे चर्चा कर विशिष्ट जानकारियां प्रदान की गयी। सभी सदस्यों के नए आइडेंटी कार्ड बनाये जायेंगे व प्रति दो माह पश्चात मीटिंग भी अनिवार्य रूप से रखने का निर्णय लिया गया । सभी सदस्यों द्वारा अपना परिचय एवं समाज सेवा हेतु किए जाने वाले कार्यों की सूचना प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनार सिंह , महासचिव (केंद्र स्तर) द्वारा अपना उद्बोधन मानव सेवा की आवश्यकता पर प्रदान किया गया ।
सभा की अध्यक्षता महेंद्र मल भंडारी अध्यक्ष ( राजस्थान) द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यों पर दृष्टिपात किया । इसके साथ ही साथ सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रदान किए । इस सभा में प्रमुख पदाधिकारी अभिषेक गुप्ता, संजय फड़के, महावीर कांकरिया, एडवोकेट सुरेश कुंभट, एडवोकेट शीतल कुंभट, अशोक कोठारी, मूलचंद खींची, प्रदीप शर्मा, राजकुमार जैन, एडवोकेट विजय शर्मा तथा वेद प्रकाश शर्मा ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की । यह संपूर्ण कार्यक्रम वेद प्रकाश शर्मा द्वारा प्रायोजित किया गया । अंत में वेद प्रकाश शर्मा को डॉक्टर अनार सिंह एवं महेंद्रमल भंडारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।



