Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

Thursday, July 9, 2026, 4:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डॉ. दीपा परिहार ‘दीप्ति’ द्वारा रचित दोहों की कृति दीप्ति सतसई का लोकार्पण

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

बृजवानी जन सेवा समिति एवं राष्ट्रीय काव्य सितारे मंच जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में साहित्य महाकुंभ 2026 ब्रजनगर में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें देश भर के साहित्यकारों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम द्वारा साहित्य कलश साझा संकलन का लोकार्पण किया । समारोह में 30 से अधिक पुस्तकों का सामूहिक विमोचन किया गया जिसमें जोधपुर की डॉ. दीपा परिहार ‘दीप्ति’ द्वारा रचित दोहों की कृति दीप्ति सतसई का भी विमोचन किया गया।

इस समारोह में डॉ. छगनराज राव दीप तथा डॉ. दीपा परिहार ‘दीप्ति’ को साहित्य कलश सम्मान से सम्मानित कर माल्यार्पण, शाल, दुपट्टा, साफा पहनाकर साझा संकलन साहित्य कलश भेंट किया। इस समारोह में देशभर से पधारे करीब 200 साहित्यकारों को भी साहित्य कलश सम्मान से विभूषित किया गया। दूसरे सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें सभी ने अपनी अपनी प्रतिनिधि रचनाओं को सुना कर दाद प्राप्त की और भरपूर तालियां बटोरी। कार्यक्रम संयोजक हरिश्चंद्र शर्मा हरि , अध्यक्ष कैलाश चंद्र मिश्रा, संरक्षक काशीराम भगत समाजसेवी राजेश शर्मा, राष्ट्रीय काव्य सितारे मंच के संरक्षक रामबाबू शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिषेक अमर ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor