Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:41 am

Sunday, August 23, 2026, 7:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सैन रक्तदान समिति के 19वें रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से 726वीं सैन जयंती के उपलक्ष्य में दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज व झोपड़ी वाले बालाजी मंदिर के उपासक शंकरलाल महाराज के सान्निध्य में सुबह 10 से 3 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 120 युवाओं व महिलाओं ने रक्तदान किया।

शिविर का शुभारम्भ सुबह 10 बजे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालिवाल द्वारा सैन महाराज की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया । शिविर में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, समाजसेवी विनोद सिंघवी, किशन लड्डा मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित थेे। इसके साथ ही श्री सैन समाज संस्थान पुरबिया के अध्यक्ष एडवोकेट सुल्तान सैन, पार्षद धीरज चौहान, श्री सैन रक्तदान समिति के अध्यक्ष संजय पंवार, उपाध्यक्ष निखिल गहलोत, सचिव विकास सैन, कोषाध्यक्ष निखिल चौहान, रमेश पंवार व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । दीप प्रज्वलन के पश्चात समाज व समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का दुप्पटा व स्मृति चिन्ह दे
कर स्वागत किया ।

श्री सैन रक्तदान समिति के अध्यक्ष संजय पंवार ने बताया कि समिती की और से आयोजित 19 वे रक्तदान शिविर में 120 युवाओं व महिलाओं ने रक्तदान किया। सचिव विकास सैन ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ ही समाज के लोगों के लिए दीनदयाल पार्क में शाम को 4 बजे से सैन खेल महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमे बच्चे, युवाओं, महिलाओं, पुरुष व कपल्स के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन रखा गया, जिसमे लगभग 500 लोगों ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को समिति की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में समिति संरक्षक सुनील वर्मा व विनोद परिहार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor