Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रो. (डॉ.) रमन कुमार दवे का भव्य अभिनंदन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान फतेह सागर -गुलाब सागर जोधपुर के सचिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के वाइस चांसलर बनने के पश्चात प्रथम बार श्री महालक्ष्मी मंदिर, फतेह सागर जोधपुर में आगमन पर प्रो. डॉ. रमन कुमार दवे का श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान, फतेह सागर -गुलाब सागर, जोधपुर के अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी द्वारा साफा पहनाकर, प्रकाश शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

कैलाश त्रिवेदी द्वारा श्रीफल, एवं सेवानिवृत्त प्रो. जेएनवीयू डॉ. नरेश व्यास माल्यार्पण किया वहीं विक्रान्त दवे द्वारा पहला सुख निरोगी काया को आत्मसात करते हुए आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरी की तस्वीर भेंट की गई।  इसी कड़ी में राजीव दवे, महेंद्र व्यास, जय व्यास, मनीष व्यास, मनीष बोहरा, विकास व्यास, राजेन्द्र दवे, विवेक श्रीमाली, ओमप्रकाश दवे नीलकंठ, पं. सुरेश दवे के साथ मातृशक्ति के रूप में श्रीमती कामाक्षा त्रिवेदी, श्रीमती आशा दवे के साथ बीसीआर सदस्य एडवोकेट प्रवीण दयाल दवे वर्चुअल उपस्थित होकर माल्यार्पण किया।

शर्मा ने बताया कि जोधपुर निवासी अलवर में वाइस चांसलर बनने पर संपूर्ण श्रीमाली ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर छाई है।
इस शुभ अवसर पर प्रो. (डॉ.) रमन कुमार दवे ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम फतेह सागर श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन किया उसके लिए साधुवाद दिया वहीं जीवन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि नौका मिले तो समाज के किसी गरीब बच्चे को शिक्षा दिलवाकर उसका भविष्य सुनहरा बनाने में भागीदार बने।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor