Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संदीप टॉक जोधपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए

सुनील वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव में संदीप टॉक कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने दिनेश गहलोत को 16 वोटो से पराजित किया। चुनाव अधिकारी नरेश कच्छवाह ने बताया किकुल 321 मत पड़े। संदीप टॉक (चुनाव चिन्ह-कामधेनु)
को 168 तथा दिनेश गहलोत (चुनाव चिन्ह-कैमरा) को 152 मत मिले।एक वोट खारिज हुआ।

उन्होंने बताया कि रिंकू कुमार उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह भाटी संचिव, उम्मेदसिंह राठौड़ सह सचिव एवं धीरेन्द्र लखारा कोषाध्यक्ष पद पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह, शिवदत्तसिंह राठौड़, सुरेन्द्र राजपुरोहित, मुकेश कच्छवाह, प्रवीण शर्मा, मनोज बोहरा, महिपाल सिंह, मनोज राकावत, शिव वर्मा एवं राजेन्द्र माथुर ने साफा माला पहना कर स्वागत किया। चुनाव सम्पन्न करवाने में चुनाव अधिकारी की टीम में दलीप सिंह गहलोत, नरपत सिंह साँखला, जगवीर सिंह कच्छवाहा, दिनेश कुमार और अंकुर गहलोत शामिल थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor