दिगेंद्र कुमार का अभिनंदन हुआ
सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
कस्बे के सूर्योदय पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कारगिल हीरो व महावीर चक्र विजेता, कोबरा कमांडो दिगेंद्र कुमार ने बताया कि सैनिकों के त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। शहीदों की सहादत से हमारे देश व प्रदेश को हमेशा सौर्य की पहचान दी है।
कुमार ने तोलोलिंग पहाड़ी पर हुए युद्ध की गाथा सुनाते हुए बताया कि युद्धकालीन वीरता पुरस्कार, महावीर चक्र, उन्हें 15 अगस्त 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए विशेष रूप से साहसी कार्यों और सेवा के लिए प्रदान किया। तथा कुपवाड़ा क्षेत्र में उनके आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए 1993 में सेना पदक से सम्मानित किया। तथा पाक सेना ने 11 बंकर बनाए थे। जिनमें कुमार ने अकेले पहले और आखिरी बंकरों को उड़ा दिया। अन्य कमांडो ने शेष 9 बंकरों को निशाना बनाना था। साल 1999 की 13 जून को दुश्मन की गोलीबारी की चपेट में उनकी टुकड़ी आ गई और हताहत हो गया। सूबेदार भंवरलाल, लांस नायक जसवीर सिंह, नायक सुरेंद्र और नायक चमन सिंह सभी शहीद हो गए। इस दौरान उनके बाएं हाथ में गोली लगने के बाद भी लाइट मशीन गन से दुश्मन पर गोलीबारी करते रहे। उनके कई गोलिया लगने के बाद भी अकेले ने कई पाकिस्तानी दुश्मनों को ढेर कर दिया। श्री लंका में भी अपने पराक्रम से कई दुश्मनों को ढेर करने सहित अपने पराक्रम की घटनाओं के बारे में लोगों को सुनाया जिसे लोगों की आंखे नम हो गई। वहीं कारगिल हीरो ने बच्चों के साथ जमकर नृत्य किया और सेना में भर्ती होने एवं देश की सेवा करने के गुर सिखाए। बोरुंदा व मादलिया गांव में कई स्थानों पर वीर फौजी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मदनलाल बढ़ियासर, बलदेव खदाव, जाट समाज अध्यक्ष गोपाराम भंवरिया, पूर्व सैनिक हरसुखराम, शिवलाल भंवरिया, रामदेव भंवरिया, सहदेव भंवरिया, हरदेवराम, रामराज, रतनलाल, मनीष बढ़ियासर, दिनेश व महेन्द्र दाधीच मादलिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
कारगिल हीरो महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र कुमार के सूर्योदय पब्लिक विद्यालय में आने पर बोरुंदा कस्बे में जोरदार अभिनंदन किया गया
धर्म कांटा मेड़ता सिटी चौराह, बस स्टैंड तथा सदर बाजार में कई ग्रामीणों ने कारगिल हीरो, महावीर चक्र विजेता व कोबरा कमांडो दिगेन्द्र कुमार को मालाएं व साफा पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। विद्यालय में पुष्प वर्षा कर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अभिनंदन किया। इस दौरान कई देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में दुर्गाराम सुथार, रामदेव भंवरिया, बक्साराम कच्छावा, बलदेव खदाव मादलिया, मदनसिंह बडियासर, सुरेंद्र वैष्णव, सागरमल ट्रेलर, रामनिवास कच्छावा, प्रकाश कुमावत, भानु प्रतापसिंह, विजयसिंह चौहान, सत्यनारायण दर्जी, भागुराम माली व मनीष बडियासर तथा रफीक छीपा कोसाना सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।






