मुख्य अतिथि आरसी शर्मा ने एलआईसी पेंशनर्स की वर्तमान समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी दी तथा पेंशन अपडेशन पर कहा कि न्यायालय तो केवल व्याख्या करेगा, परंतु नियम तो सरकार को ही बनाना पड़ेगा।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
एलआईसी पेंशनर्स एसोसिएशन का 27वां वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को स्वास्थ्य साधना केंद्र में आयोजित किया गया। अतिरिक्त सचिव अनिल बालानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी आरसी. शर्मा थे। इस अधिवेशन में एलआईसी के सभी 150 सेवानिवृत्त साथियों ने बढ़चढ कर भाग लिया। सचिव ने वार्षिक कार्यकलापों की जानकारी दी तथा कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट पेश की।
मुख्य अतिथि आरसी शर्मा ने एलआईसी पेंशनर्स की वर्तमान समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी दी तथा पेंशन अपडेशन पर कहा कि न्यायालय तो केवल व्याख्या करेगा, परंतु नियम तो सरकार को ही बनाना पड़ेगा। AIIEA के ऑल इंडिया के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र पारीक ने वर्तमान में हो रहे बदलाव के बारे में बताया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी सेवानिवृत्त साथियों का रक्तचाप, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की तरफ से निशुल्क कराई गई।
साइबर क्राइम पर प्रोगामर मनीष मेहरा व ASI कान सिंह ने वरिष्ठ लोगों के साथ संभावित धोखे से बचने के लिए बारीकी से विशेष जानकारी दी। एसोसिएशन में शामिल नए सदस्यों, 70, 80 व 90 साल की उम्र पार चुके साथियों तथा भामाशाहों का सम्मान माला शाल साफा व मेमन्टो के द्वारा किया गया। तथा.आए हुए सभी सेवानिवृत्त साथियों को शानदार मोमेंटो दिए गए। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए सभी रिपोर्ट्स को ऑडियो विज़ुअल तरीके से पेश किया गया। मंच का संचालन सुरेश बिस्सा ने किया। आगामी दो वर्षों के लिए चुनाव अधिकारी केके बूछ-व एनके व्यास द्वारा सर्वसम्मति से निम्न कार्यकारिणी चुनी गई :
अध्यक्ष – एस.एन. पारीक
सचिव – सुरेश बिस्सा
कोषाध्यक्ष- सुरेश बोहरा
उपाध्यक्ष – सुरेश चन्द्र भूतङा
अतिरिक्त सचिव – अनिल बालानी
सह सचिव – केके.गुप्ता।








