Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रद्धापूर्वक मनाया दिव्य बरसी सत्संग समारोह, शामिल हुए अनेक संत व श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

सद्‌गुरू कबीर साहेब एवं रामसाहेब की असीम कृपा से राजस्थान के प्रथम प्राचीन स्थान सतगुरू कबीर धाम फतेहसागर परिसर में प्रथम महन्त सतगुरु रामसाहेब की 199वीं पुण्य तिथि, सातवें महन्त युक्तिराम साहेब की 34वीं पुण्यतिथि व महन्त प्रहलाद साहेब की पाँचवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरूवार को सदगुरु कबीर धाम फतेहसागर में आयोजन हुआ। महंत राजेन्द्र दास और मंहत रामप्रसाद महाराज, महंत बहादुर दास, मंहत रामविलास दास, महंत अमरदास, महंत माधुदास, मंहत रामेश्वर दास, महंत राजू दास, महंत सतराम दास, सन्त रामदास, सन्त प्रेमदास, महंत सीता बाई, साध्वी लीला बाई सहित भक्त महेश टाक, रमेश टाक, सुरेश टाक, रूपसिंह, अर्जुन सिंह, लक्ष्मी टाक, शशिकला टाक एवं अनेक श्रद्धालुओं की मेजबानी में दिव्य बरसी सत्संग समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण, गुरु महिमा पाठ, संत-महात्माओं द्वारा भजन, प्रवचन, महाप्रसादी, संध्या पाठ व सत्संग का आयोजन हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor