Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परशुराम जन्मोत्सव का श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी को दिया निमंत्रण

पंकज जांगिड़. जोधपुर

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 19 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा घंटाघर से 11:30 बजे रवाना होंगी। इसी आयोजन के निमंत्रण हेतु ब्राह्मण समाज के दीपक व्यास, नथमल पालीवाल, छगन आदि बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पधारे और मंदिर कमेटी को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पधारे हुए अतिथियों का मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत-सम्मान व सत्कार किया गया। शोभायात्रा को सफल बनाने के संदर्भ में मंदिर कमेटी की ओर से हर माह की भांति अमावस्या को हवन के पश्चात मासिक बैठक हुई जिसमे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल सहित प्रेमप्रकाश, चेतनराम, गोपी किशन जांगिड, ज्योति स्वरूप धनेरवा, विरेन्द्र आर्य, रामदयाल, हुक्माराम, कालूराम, राधेश्याम, दिनेश, मातृशक्ति विनिता, सुनीता, रामरखी, स्नेहलता, मिश्रीलाल, चुन्नीलाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor