Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा भारतीय महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हुआ सम्मान 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल मे एक भव्य महिला सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमे निरूपा पटवा द्द्वारा महिला सशक्तिकरण, विकलांग वर्ग के लिए, पर्यावरण, चिकित्सा एवं समाज सेवा के हर क्षेत्र मे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने सम्मानित किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, विधायक देवेंद्र जोशी, कार्यक्रम संयोजक झुंझुनू सांसद श्रीमती संतोष अहलावत एवं सह संयोजक प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अरुणा सियाग, सह संयोजक श्रीमती इंदिरा राजपुरोहित, सीमा भुवन माथुर, सोनिया रामचंदानी, प्रियंका त्यागी आदि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित थीं। साथ ही अन्य पदाधिकारी और महिला मंडल की सदस्य भी उपस्थित थीं l निरूपा पटवा गत कई वर्षों से सक्रिय है। प्रशासन के कई सम्मान के साथ-साथ अन्य सेवा कार्यों में भी सहयोग कर रही हैं और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तथा सेवा में अपने जीवन को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रही हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor