Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:02 am

Thursday, July 9, 2026, 2:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में विश्व पुस्तक दिवस समारोह 26 अप्रैल को 

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

आगामी 26 अप्रैल को कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर और सम्बल एंटरप्राइज के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। समारोह के संयोजक डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि हायर एजुकेशन और उच्च कृषि शिक्षा के क्षेत्र में जो नए विचारों की पुस्तकें आ रही हैं उनके बारे में जागरूकता लाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संभावना है समारोह के अध्यक्ष रूप में कुलगुरु डॉ. वीएस जैतावत के साथ डॉ. केएमएल पाठक, पूर्व उप महानिदेशक, ICAR , डॉ ज़बर सिंह पूर्व कुलपति, कोटा कृषि विश्व विद्यालय, डॉे. एलएन हर्ष, पूर्व कुलपति, कृषिविश्व विद्यालय, जोधपुर अतिथियों के रूप में सम्मिलित हों।

इस अवसर पर डॉ. अरविन्द कुमार पुरोहित, पूर्व प्रसार निदेशक, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय एवं सम्बल के संस्थापक “कृषि उच्च शिक्षा में नए विचारों की दस्तक ” विषय पर व्याख्यान देंगें तथा कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा लिखित एवं नव प्रकाशित ई पुस्तकों का लोकार्पण भी अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा किया जायेगा। समारोह में किसानों, छात्रों, विश्वविद्यालय परिवार एवं नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor