Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:44 am

Thursday, July 9, 2026, 3:44 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारतीय महिला मोर्चा द्वारा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी तेज कंवर सांखला सम्मानित

मरीजों की सेवा के साथ महिला सशक्तिकरण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना

राखी पुरोहित. जोधपुर

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में गुरुवार को एक भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी एवं किचन विभाग प्रभारी तेज कंवर सांखला को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने तेज कंवर सांखला को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने तेज कंवर के चिकित्सा सेवा, विशेषकर थैलेसीमिया मरीजों की देखभाल एवं राज्य सरकार की ‘थैलेसीमिया कुटुंब योजना’ में किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही दिव्यांग वर्ग के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्यों में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, विधायक सुरसागर देवेंद्र जोशी, पूर्व सांसद झुंझुनू संतोष अहलावत, अरुणा सिहाग, सह-संयोजक इंदिरा राज पुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा भुवन माथुर, सोनिया रामचंदानी, प्रियंका त्यागी सहित कई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। तेज कवर पिछले 28 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों की सेवा अपनी पूर्ण निष्ठा व मेहनत से कर रही हैं। थैलेसीमिया वार्ड में मरीजों के पोषण से लेकर उनके मानसिक संबल तक का पूरा ध्यान रखती हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सेवाएं उत्कृष्ट व अनुकरणीय हैं। उन्होंने कमजोर व निर्धन लड़कियों की शादी करवाने से लेकर उनको आत्मनिर्भर बनाने तक का कार्य किया है।

महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान के क्षेत्र में उनका कार्य पूरे जोधपुर में समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ा है। हर वर्ग के साथ उनकी एक विशिष्ट पहचान है। उनके कार्यों से जरूरतमंदों को सहायता ही नहीं मिली, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी एक नई दिशा मिली है। इसके अलावा पशु-पक्षियों और गायों के लिए गौशालाओं तक में भी उनकी सेवा निरंतर जारी है। कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को ऐसी प्रेरणादायक हस्तियों को आगे लाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor