पंकज जांगिड़. जोधपुर
जोधपुर जिला माहेश्वरी समाज, खेतानाड़ी के तत्वावधान और प्रथम माहेश्वरी आचार्य सोमानी तरुण तपस्वी मंडल श्री महंत त्र्यंबक गिरी महाराज के सानिध्य मे 18 अप्रैल को खेतानाडी स्थित माहेश्वरी भवन में भव्य सुंदर कांड का पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जायेगा।
अध्यक्ष शिवकन्या धूत और सचिव आशेंद्र सोनी ने बताया की माहेश्वरी समाज खेतानाड़ी जोधपुर द्वारा शाम 8 बजे परम पूज्य प्रथम माहेश्वरी आचार्य सोमानी तरुण तपस्वी मंडल श्री महंत त्र्यंबक गिरी महाराज का एक दिवसीय पावन प्रवास रहेगा। कार्यक्रम संयोजक तेजराज मंत्री ने बताया की सायं 8 बजे समाज के संकट मोचन परिवार, महामंदिर के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
अशोक बंग और चंदप्रकाश पनपालिया ने बताया कि इस अवसर पर समाज के लोग परिवार सहित पधार कर सुंदरकांड पाठ का आनंद लेंगे एवं परम पूज्य महाराज के दर्शन और प्रवचनों का लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्यभार सौंपा गया है। इस आयोजन में अरुण बंग, विवेक राठी, केलाश जाजु, दिनेश बंग, सुनिल बुब, राधेश्याम करवा, चंदप्रकाश पनपालिया, राधेश्याम, राम अवतार राठी, महेश बुब, चेनसुख होलाणी, गोरव नांवधर, गिरिराज चाण्डक, रवि शाह और भी समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी।







