Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’ स्वरचित पुस्तक ‘गोस्वामी अभिज्ञान’ के लिए हुई सम्मानित

गोस्वामी अभिज्ञान” के सृजन के द्वारा दशनाम गोस्वामी समाज के इतिहास, परंपराओं, मूल्यों और वास्तविक स्वरूप से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को परिचित कराना मुख्य उद्देश्य : ‘काव्यांशी

पंकज जांगिड़. जोधपुर

वामा मैत्री गोस्वामी समूह इंदौर द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर से पधारी साहित्यकार डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’ को उनकी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “गोस्वामी अभिज्ञान” के लिए सम्मानित किया गया। समूह की अध्यक्ष प्रीति गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजन में उपस्थित गोस्वामी समाज की महिलाओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कवयित्री आरती अक्षय गोस्वामी देवास ने तृप्ति का परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी अब तक आधा दर्जन से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। आरती ने बताया कि वे निरंतर साहित्य साधना कर रही है। पुस्तक पर जानकारी देते हुए तृप्ति ने बताया कि “गोस्वामी अभिज्ञान” के सृजन का मुख्य उद्देश्य दशनाम गोस्वामी समाज के इतिहास, परंपराओं, मूल्यों और वास्तविक स्वरूप से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को परिचित कराना है।

इस आयोजन में समूह की संध्या गोस्वामी, संगीता गोस्वामी, छाया गोस्वामी, अलका पुरी, निधि गिरि, श्वेता गोस्वामी, आशा भारती, सौम्या पुरी, योगिता गोस्वामी, दीपा गोस्वामी, आशा गोस्वामी, गायत्री गोस्वामी सहित लगभग 45 महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor