Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति की समस्याओं को सुना

समिति सचिव महेश मंत्री ने बताया कि व्यापारी वर्ग की ओर से जालोरी गेट चौपासनी रोड पर बार-बार बाधित होते ट्राफिक एवं रोड के ऊपर ठेलो वालों का अतिक्रमण, रोड़ क्रॉस में हो रही दुविधा से  एसीपी वेस्ट छवि शर्मा को अवगत करवाया गया।

एसीपी वेस्ट छवि शर्मा ने ली बैठक

जालोरी गेट चौपासनी रोड स्थित व्यास हवेली के बैंक्विट हॉल में छवि शर्मा एसीपी वेस्ट, सरदारपुरा सीआई जयकिशन सोनी द्वारा जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति जोधपुर के साथ बैठक लेकर व्यापारियों की समस्या से रूबरू हुए। समिति सचिव महेश मंत्री ने बताया कि व्यापारी वर्ग की ओर से जालोरी गेट चौपासनी रोड पर बार-बार बाधित होते ट्राफिक एवं रोड के ऊपर ठेलो वालों का अतिक्रमण, रोड़ क्रॉस में हो रही दुविधा से अवगत करवाया।

व्यापारी वर्ग ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल, उम्मेद अस्पताल, तीन नेशनल बैंक एवं अभय चैंबर मार्केट, बस स्टैंड होने के कारण ट्रैफिक की नजर से यह हॉट एरिया बन गया है। एसीपी वेस्ट छवि शर्मा ने सभी व्यापारी वर्ग की समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही इसका हल निकालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजकोप ऐप मोबाइल में डाउनलोड करवाकर सीधे अभय कमांड से जुड़ने की जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर श्रीमती मंजू व्यास द्वारा एसीपी वेस्ट छवि शर्मा का दुपट्टा ओढाकर
सम्मान किया गया। वहीं, सुरेन्द्र कुमार व्यास, सोहन मुथा, विक्रान्त दवे द्वारा मोमेंटो एवं भगवान धन्वन्तरी की तस्वीर भेंट की। इसी कड़ी में सुरेन्द्र कुमार व्यास एवं राजेन्द्र व्यास द्वारा सरदारपुरा सीआई जयकिशन सोनी को दुपट्टा ओढ़ाकर, साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक में जालोरी गेट चौपासनी रोड व्यापारी समिति जोधपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व्यास, संरक्षक अजीत सिंह देवड़ा, सोहन मुथा, राजेन्द्र व्यास, नंदकिशोर मूंदड़ा, गोविद पुरोहित, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, उत्तम प्रकाश अरोड़ा, श्यामसुंदर सोलंकी, मनोज जैन, ओमप्रकाश खंडेलवाल, विक्रान्त दवे, गोविंद मालवीय, मनीष अग्रवाल, जाबिर, महेन्द्र चौहान, महेन्द्र शर्मा, पाबूलाल, रिजवान अंसारी, अभिषेक अरोड़ा, देवेन्द्र पंवार, संजय गोदारा के साथ सभी जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी बन्धु व स्टाफ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor