Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मानव सेवा…शिविर में 22 यूनिट रक्तदान, जरूरतमंदों के आएगा काम

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्तदान किया गया। जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर चौपासनी रोड प्रथम पुलिया पर रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का परिचय दिया। शिविर में महिलाओं ने रक्तदान करने हेतु बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 22 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा, सचिव राजेन्द्र मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाह सहित रक्तदान प्रकल्प के सह प्रभारी सूरज प्रकाश सोनी, डॉ. के.एस. राजपुरोहित, पवन माछर एवं मोहित सोनी ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
रोटरी ब्लड बैंक की ओर से डॉ. त्रिलोकचंद ओढ़वानी ने अपनी टीम के साथ तकनीकी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
परिषद पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor