Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:34 am

Sunday, October 18, 2026, 6:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कुलदेवी योगेश्वरी एवं कुलदेवी वरुणार्ची माताजी के 8वें पाटोत्सव के पोस्टर का विमोचन

पाटोत्सव वि.सं. 2083 वैशाख सुदी सप्तमी तदनुसार गुरुवार दिनांक 23 अप्रैल को मनाया जाएगा।

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गौत्रीय समिति द्वारा कुलदेवी वरुणार्ची एवं कुलदेवी योगेश्वरी माताजी का 8वां पाटोत्सव वि.सं. 2083 वैशाख सुदी सप्तमी तदनुसार गुरुवार दिनांक 23 अप्रैल को कुलदेवी मन्दिर, श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन समिति अध्यक्ष नन्दकिशोर ओझा, कमल किशोर ओझा, सुरेश चंद्र ओझा, संरक्षक हरीश ओझा, ज्ञान प्रकाश व्यास, मनीष जोशी, सुरेश श्रीमाली, अर्जुन ओझा, जितेंद्र जोशी, अंकुश व्यास, नंदकिशोर त्रिवेदी ने किया।

समिति अध्यक्ष नन्दकिशोर ओझा ने बताया कि प्रात 11:30 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, दोपहर 12.15 बजे ध्वजारोहण के बाद 1 बजे अग्नि स्थापना एवं हवन, मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, शाम 5:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति, सायं 6.15 बजे 80 वर्ष से ऊपर वृद्धजन सम्मान समारोह एवं 07:15 बजे महाआरती होगी। पाटोत्सव की पूर्व रात्रि 22 अप्रैल को मातृशक्ति द्वारा 9.15 बजे रातिजोगा का आयोजन किया जाएगा। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor