Explore

Search

Thursday, April 23, 2026, 2:21 pm

Thursday, April 23, 2026, 2:21 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

सर्व ब्राह्मण समाज : बटुकों का निशुल्क हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

पुष्टिकर एज्यूकेशन ट्रस्ट एवं आचार्य पंडित नवरत्न अग्निहोत्री के पावन सानिध्य में बटुकों ने लिया ब्राह्मणत्व का संकल्प, सुमेर पुष्टिकर स्कूल में मां सरस्वती के मंदिर स्थापन को सौ वर्ष हुए पूर्ण होने पर हुआ विशेष पूजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

सर्व ब्राह्मण निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन सोमवार को श्री सुमेर पुष्टिकर स्कूल जालोरी गेट में किया गया। आचार्य पंडित नवरतन अग्निहोत्री के पावन सानिध्य में सर्व ब्राह्मण निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन हुआ। आचार्य पंडित नवरतन अग्निहोत्री महाराज ने बताया कि श्री पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट, संस्कृति समृद्धि संस्थान, स्वामी ईश्वरानंद गिरि वैदिक गुरुकुल आयोजन समिति के सहयोग से सामूहिक यज्ञोपवीत का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि सतगुरु श्री सोमदत्त जी महाराज के आशीर्वाद से गुरु परम्परा को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हुए इस निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन के सोलह संस्कारो में एक प्रमुख संस्कार यज्ञोपवीत संस्कार भी है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात वेदपाठ, यज्ञ इत्यादि में शामिल होकर वैदिक कार्य करने के लिए भी योग्य माना जाता है। यह ब्रह्मचर्य में प्रवेश करने की एक प्रमुख कड़ी है, जिससे सुसंस्कृत हो कर बालक अपने परिवार और राष्ट्र के लिए कार्य करने के लिए प्रवत्त होता है।

सोमवार को आयोजित इस सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में मुख्य यजमान डाक्टर अमित व्यास एवं सुनीता व्यास की उपस्थिति में पचास से अधिक बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण कर ब्राह्मणतव का संकल्प लिया।
वही सुमेर पुष्टिकर स्कूल में स्थित मां सरस्वती के मंदिर की स्थापना को भी आज सौ वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा अर्चना भी की गई। इस आयोजन में श्री पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट के आनंद पुरोहित, शांति प्रसाद, ओमप्रकाश, गुरुदत्त पुरोहित व सभी ट्रस्टी गण के साथ संस्कृति समृद्धि संस्थान के डॉ अमित व्यास, त्रिलोक वैष्णव, अनमोल कल्ला,पंडित ओम श्री राम और स्वामी ईश्वरानन्द गिरी वैदिक गुरुकुल से श्री राजेश कल्ला, शेखर थानवी, सुनील दाधीच, भाजपा खांडा फ़लसा मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉक्टर नीतेश व्यास, पंडित दिनेश बोहरा,अंकित छंगानी, धर्मेंद्र गज्जा, कैलाश (बाबू साहब), विजय कल्ला, सुरेश अबोटी, हेमंत गौड़ एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक पुरोहित का सहयोग रहेगा।

गर्मियों की छुट्टियों में वैदिक प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर

समन्वयक डाक्टर अमित व्यास ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली गर्मी की छुट्टियों में समाज की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आचार्य पंडित नवरत्न जी अग्निहोत्रि के सानिध्य में निशुल्क वैदिक प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत वेद अध्ययन, रुद्री पाठ, ओर संध्या वंदन का प्रशिक्षण देते हुए हमारे संस्कारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor