Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:03 am

Sunday, August 23, 2026, 4:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सेनेट्री इंस्पेक्टर एसोसिएशन नगर निगम जोधपुर के राजेश बारासा पुन: अध्यक्ष बने

एसोसिएशन में सैनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन में प्रभारी शब्द को जोड़ने हेतु सर्व सहमति के साथ पारित किया गया।

भगवान पंवार. जोधपुर 

सेनेट्री इंस्पेक्टर एसोसिएशन नगर निगम जोधपुर की आवश्यक बैठक 20 अप्रैल को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजेश बारासा ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा एसोसिएशन का पुनर्गठन करना एवं इंस्पेक्टरों के हितों की रक्षा करना आदि था। इस बैठक के दौरान राजेश बारासा को पुन: एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री रजनीश बारासा ने बताया कि चयन तीन वर्ष के लिए सर्व सहमति से किया गया।

बैठक में कुंदन कंडारा के द्वारा बारासा को पुनः अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी इंस्पेक्टरों ने अपना अपना समर्थन देकर प्रस्ताव को सर्व सहमति के साथ पारित किया गया। इसके साथ एक और प्रस्ताव उक्त एसोसिएशन में सैनेटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन में प्रभारी शब्द को जोड़ने हेतु सर्व सहमति के साथ पारित किया गया। आज की उक्त बैठक में नगर निगम जोधपुर के भिन्न भिन्न वार्डो में पदस्थापित करीब 100 इंस्पेक्टरों में अपनी उपस्थित के साथ अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश तेजी ने भी राजेश बारासा को अपना समर्थन एवं बधाई दी एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कोंग्रेस के जिलाध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह विद्रोही ने भी अपना समर्थन एवं बधाई देकर अपना विश्वास जताया। बारासा ने अपनी कार्यकारिणी में महामंत्री रजनीश बारासा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रवि प्रकाश बारासा को नियुक्त किया है। शेष आगामी दिवस में विस्तार किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor