Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:04 am

Thursday, July 9, 2026, 7:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आंखों से है संसार का उजाला…इसलिए नेत्रदान की पहल में भागीदार बनिए : निरूपा पटवा

समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत निरूपा पटवा समाज में नेत्रदान महादान के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से उनका प्रयास रहता है कि लोग अधिक से अधिक नेत्रदान के महायज्ञ में सहयोग करें। गौरतलब है कि निरूपा पटवा राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर भी हैं और उनके प्रयासों से अब नेत्रदान के क्षेत्र में लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर और जायंट्स फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा की प्रेरणा से जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज जोधपुर द्वारा प्रतापनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में एक निजी कार्यक्रम में नेत्रदान की पहल की प्रेरणा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरूपा पटवा ने कहा कि संसार का उजाला आंखों से ही है। आंखें हैं तो हम उजले संसार के साक्षी बनते हैं। ये प्रकृति, ये सुंदर दृश्य तभी हमारे काम के हैं जब हमारे पास आंखों की दृष्टि है। इसलिए दिवंगत परिजनों के नेत्रदान करवाइए ताकि कोई दृष्टिहीन व्यक्ति इस सुंदर संसार को दिवंगतों की आंखों से देख सके। निरूपा पटवा ने कहा कि दृष्टि है तो सृष्टि की सुंदरता है। इसलिए नेत्रदान की पहल में भागीदारी निभाइए। लोगों को अधिक से अधिक नेत्रदान के लिए प्रेरित कीजिए।

नेत्रदान, अंगदान और देहदान के लिए प्रेरित कर रही निरूपा पटवा

निरूपा पटवा गत कई वर्षों से समाज के हर क्षेत्र में योगदान कर रही है। वे समाज के प्रति अपनी सेवा की प्रतिबद्धता का संकल्प भी साकार कर रही है। इसी कड़ी में नेत्रदान, अंगदान और देहदान को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती हैं। दिवंगत के नेत्रदान मोटिवेशन पर उनके परिवार द्वारा प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए दिवंगत के नेत्रदान कराए जाते हैं।

आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर नेत्रदान के क्षेत्र में सक्रिय

निरूपा पटवा ने बताया कि दिवंगत के परिवार की उपस्थिति में आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चेप्टर की तकनीकी कर्मचारी द्वारा मृतक के दोनों नेत्रों से कॉर्निया प्राप्त किए जाते हैं। निधन के पश्चात उनके परिवार द्वारा लिया गया नेत्रदान का निर्णय न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी है। ऐसे कठिन समय में भी परिवार ने दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का जो संकल्प लिया है।

नेत्रदान हेतु संपर्क कीजिए :

निरूपा पटवा
आई बैंक सोसायटी ऑफ़ राजस्थान, जोधपुर चैप्टर
सम्पर्क: 9414214637
Toll free number: 18008891651

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor