Explore

Search

Wednesday, April 22, 2026, 4:23 pm

Wednesday, April 22, 2026, 4:23 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

अखिल भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुकेश बंसल को किया सम्मानित

सीएस मुकेश बंसल ने कायम किया जोधपुर चैप्टर में विधार्थी सेवाओं व मार्गदर्शन में सबसे लंबा आयाम :  सीएस देव वैष्णव

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

सूर्यनगरी में नई दिल्ली से पधारे अखिल भारतीय कंपनी सचिव संसथान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस पवन चंडक द्वारा जोधपुर चैप्टर के 1996 से संस्थापक अध्यक्ष सीएस मुकेश बंसल को अपनी निरंतर प्रशंसनीय सेवाओं हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जोधपुर चैप्टर अध्यक्ष सीएस देवेन्द्र वैष्णव ने कहा “1996 में स्थापित जोधपुर चैप्टर को विद्यार्थी सेवाओं में ऊंचाइयां प्रदान करना, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करना एवं कार्यकलापों में निरंतर सेवाओं का 30 से भी ज्यादा वर्षों के सीएस मुकेश बंसल, संस्थापक अध्यक्ष के इतिहास को सादर नमन. प्रोफेशनल के अलावा समाज सेवा व विनम्रता की आप मिसाल हैं।

ज्ञातव्य है कि सीएस मुकेश बंसल, वरिष्ठ कंपनी सचिव संस्थान ने 1996 में एक साधारण सॅटॅलाइट चैप्टर के रूप में जोधपुर में सी एस चैप्टर के स्थापना की थी जिसे 2006 में राष्ट्रीय स्तर पर उच्च मान्यता मिली और हजारों विद्यार्थियों की जिंदगी संवारी। कॉमर्स के क्षेत्र सीएस कोर्स की विशेष मान्यता है।

सीएस मुकेश बंसल ने विनम्रता पूर्वक सपत्निक श्रीमती सुनीता बंसल अभिनन्दन पत्र स्वीकार करते हुए कहा “सीएस की मान्यता अब एक कंपनी में “होना चाहिए से” बदल कर “होना ही चाहिए” की हो गई है. मुझे गर्व है कि मैंने सूर्यनगरी सहित अनेकों जिलों में विद्यार्थियों को इस मानक कोर्स की अलख जगाई।” कार्यक्रम में 150 से ज्यादा प्रोफेशनल्स उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में सीएस मनोज पुरबिया, सेंट्रल कौंसिल सदस्य, उत्तर भारत कौंसिल से सचिव सीएस राहुल शर्मा व सदस्य सीएस आदित्य ने शिरकत की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor