Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:27 am

Sunday, August 23, 2026, 11:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर मंडल बना ग्रीन एनर्जी का पावरहाउस, सोलर प्लांट से होगी लाखों यूनिट बिजली की बचत

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 के दौरान मंडल में कुल 1700 किलोवाट पीक (kwp) क्षमता के सोलर प्लांट सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 के दौरान मंडल में कुल 1700 किलोवाट पीक (kwp) क्षमता के सोलर प्लांट सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं।

इन सोलर प्लांट्स के संचालन से प्रतिवर्ष लगभग 24.82 लाख यूनिट बिजली की बचत होने का अनुमान है, जिससे न केवल ऊर्जा लागत में कमी आएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। रेलवे की यह पहल ग्रीन एनर्जी के अधिकतम उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त 150 kwp क्षमता के सोलर प्लांट भी विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी कमिश्निंग का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इनके चालू होने के बाद ऊर्जा उत्पादन क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।

रेलवे द्वारा अपनाई जा रही यह हरित पहल कार्बन उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ सतत विकास की दिशा में भी एक मजबूत संदेश दे रही है। जोधपुर मंडल का यह प्रयास भविष्य में अन्य मंडलों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा।

पृथ्वी दिवस एवं स्वच्छता पर संदेश

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि “पृथ्वी हमारे अस्तित्व का आधार है, इसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता अपनाकर और ऊर्जा के प्रति सजग रहकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। रेलवे द्वारा ग्रीन एनर्जी की दिशा में किए जा रहे प्रयास इसी संकल्प का हिस्सा हैं। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor