राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा का प्रयोगिक तौर पर गुढा स्टेशन पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.02.24 से गुढा स्टेशन पर 14.25 बजे आगमन एवं 14.26 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.02.24 से गुढा स्टेशन पर 13.18 बजे आगमन व 13.19 बजे प्रस्थान करेगी।



