काव्य संकलन कहकशां का विमोचन 30 अप्रैल को मदन डागा साहित्य भवन में शाम 5 बजे होगा
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
शहर के साहित्यकारों ने बुधवार को एक अदबी तंज़ीम का गठन किया। इसमें शायरा डॉ. संजीदा खानम “शाहीन” अध्यक्ष, डॉ. कासिम रसूल फलाही उपाध्यक्ष, कवयित्री राखी पुरोहित महामंत्री चुने गए।
आगामी 30 अप्रैल शाम पांच बजे मदन डागा साहित्य भवन में इसी तंज़ीम के बैनर तले साझा काव्य संकलन कहकशां का विमोचन किया जाएगा। कार्यकर्म की अध्यक्षता प्रसिद्ध शब्दचित्र लेखिका डॉ. पद्मजा शर्मा करेंगी। मुख्य अतिथि डॉ. प्रगति गुप्ता तथा विशिष्ट अथिति शायरा रेणु वर्मा होंगी। कार्यक्रम का संचालन शायर मनशाह “नायक” करेंगे।










