Explore

Search

Thursday, April 23, 2026, 11:17 pm

Thursday, April 23, 2026, 11:17 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

कुलदेवी योगेश्वरी एवं कुलदेवी वरुणार्ची माताजी का 8वां पाटोत्सव धूमधाम से हुआ सम्पन्न

प्रात 11:30 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, दोपहर 12.15 बजे ध्वजारोहण के बाद 1 बजे अग्नि स्थापना एवं हवन, मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, शाम 5:00 बजे यज्ञ की पुर्णाहुति हुई ।

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गौत्रीय समिति द्वारा कुलदेवी वरुणार्ची एवं कुलदेवी योगेश्वरी माताजी का 8वां पाटोत्सव वि.सं. 2083 वैशाख सुदी सप्तमी तदनुसार गुरुवार को कुलदेवी मन्दिर, श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड़ में धूमधाम से मनाया गया।

समिति अध्यक्ष नन्दकिशोर ओझा ने बताया कि प्रात 11:30 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, दोपहर 12.15 बजे ध्वजारोहण के बाद 1 बजे अग्नि स्थापना एवं हवन, मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, शाम 5:00 बजे यज्ञ की पुर्णाहुति हुई । हरीश ओझा ने बताया कि अभिजित मुहूर्त में मंदिर शिखर पर ध्वजा स्व. एस.आर. त्रिवेदी परिवार से योगेश त्रिवेदी, द्वारा चढ़ाई गई। यज्ञ का शुभारंभ 1.15 बजे हुआ जिसमें पं. महेन्द्र व्यास, पं. सत्यनारायण दवे, पं. महेश ओझा, पं. गोपाल ओझा, पं. प्रफुल्ल दवे के आचार्यत्व व पं. कपिल जोशी, पं. विशाल दवे, पं. जाग्रत जोशी, पं. जयेश ओझा के सहआचार्यत्व में मुख्य यजमान हेमंत व्यास, सह यजमान गंगादत्त ओझा, पंकज ओझा, नरेश त्रिवेदी सपत्नीक मनोजकृष्ण त्रिवेदी ने आहुतियां दी।

उसके बाद सायं 6.15 बजे 80 वर्ष से ऊपर वृद्धजन सम्मान समारोह हुआ। जिसमें धर्मनारायण जोशी, शांतिलाल ओझा, तेजकरण जोशी, रतनलाल त्रिवेदी, श्रीमती लीला जोशी, श्रीमती पुष्पा त्रिवेदी, श्रीमती मंगला ओझा, नवरतन त्रिवेदी, सुधा ओझा, दशरथलाल ओझा के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष का माल्यार्पण कर दुप्पटा ओढाकर अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। मंच का सफल संचालन रमन त्रिवेदी ने किया। पाटोत्सव कार्यक्रम की अगली कड़ी में शाम 07:15 बजे महाआरती हुई। वहीं रात्रि 8 बजे महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। माताजी के 8वे पाटोत्सव में संरक्षक रतनलाल त्रिवेदी, मधुसूदन व्यास, द्रुपद दवे, ओमप्रकाश व्यास, हरीश ओझा, अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा, सुरेश चंद्र ओझा, संजय शर्मा, कमल ओझा, ज्ञान प्रकाश व्यास, गणेश वल्लभ व्यास, अर्जुन ओझा, सुरेश त्रिवेदी, अभिषेक ओझा, रमन त्रिवेदी, अंकुश व्यास, मनीष जोशी, विकास ओझा, जितेंद्र जोशी, श्रीमती शोभा ओझा, श्रीमती कुसुम व्यास के साथ कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज, रमेश घोष अध्यक्ष हरिद्वार संस्थान, महेंद्र बोहरा अध्यक्ष पुष्कर, विद्युशेखर दवे पूर्व अध्यक्ष पुष्कर, एडवोकेट महेश ओझा, दुष्यंत जोशी महामंदिर, सुनील त्रिवेदी फतेहसागर, डॉ. अश्विनी श्रीमाली हाउसिंग बोर्ड, पं. घनश्याम द्विवेदी, सरदारपुरा, एस.आर. व्यास बासनी, अशोक जोशी, कांतिलाल ओझा, ललित शर्मा पूर्व रेलवे डायरेक्टर जोधपुर , कैलाश श्रीमाली, गंगादत्त ओझा, योगेश त्रिवेदी, विक्रान्त दवे, नरेन्द्र लाल त्रिवेद, ओमप्रकाश ओझा, भगवतीलाल ओझा के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु एवं मातृशक्ति व युवा वर्ग के साथ सैकड़ों श्रृद्धालु भक्त उपस्थित हुए। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर कुलदेवी वरुणार्ची एवं कुलदेवी योगेश्वरी माताजी, आनन्द भैरू, जटिल भैरू का भव्य श्रृंगार किया गया वहीं मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor