Explore

Search

Friday, April 24, 2026, 5:59 pm

Friday, April 24, 2026, 5:59 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए तीन दिवसीय खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता शुरू

नेत्रहीन विकास संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित स्व. नरेश कुमार जैन की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 
इस पूरी प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सुरेश राठी ग्रुप की और से सभी बच्चों को टी शर्ट वितरित की गई और सभी टीमों की स्पॉन्सरशिप की गई।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

नेत्रहीन विकास संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित स्व. नरेश कुमार जैन की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए तीन दिवसीय खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता 24 अप्रैल से शुरू हुई। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सुबह के सत्र में रस्साकसी मैच भी हुआ। शाम को क्रिकेट मैच आयोजित होगा। 25 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच होगा। दोपहर 12 बजे जीके प्रश्नोत्तरी, शतरंज और निशानेबाजी नेत्रहीन विकास संस्थान प्रांगण में होंगे। 25 अप्रैल को दोपहर 3.15 बजे संगीत प्रतियोगिता संस्थान प्रांगण में होगी।

26 अप्रैल को सुबह क्रिकेट, रस्साकसी फाइनल मुकाबले होंगे। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 4 बजे होगा। स्थान सोमानी कॉलेज ग्राउंड फर्स्ट पुलिया चौपासनी रोड जोधपुर रहेगा। कार्यक्रम में पावन सानिध्य नेत्रहीन विकास संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बोहरा का रहेगा। कार्यक्रम व्यवस्थापक पूनाराम बिश्नोई ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ सोमानी कॉलेज मॉर्निंग वॉक ग्रुप से महेंद्र मालपानी ने मुख्य अतिथि के रूप में आकर अपने टीम सदस्यों द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम संयोजक महिपाल सिंह राठौड़ सहित सीनियर कोच राघवानंद, राजदेव, सोहनलाल, सुभाष, कमल, महेंद्र, शैतान सिंह टीम निर्णायक भूमिका में रही। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, रस्साकसी, शतरंज, प्रश्नोत्तरी संगीत निशानेबाजी का आयोजन किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। इस पूरी प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सुरेश राठी ग्रुप की और से सभी बच्चों को टी शर्ट वितरित की गई और सभी टीमों की स्पॉन्सरशिप की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor