Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:03 am

Sunday, August 23, 2026, 4:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में हवाई हमले की चेतावनी एवं ब्लैकआउट का मॉक अभ्यास आयोजित होगा

-आपदा प्रबंधन तैयारियों की परख के लिए बहु-विभागीय समन्वित अभ्यास

सुनील वर्मा. जोधपुर

(अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र राजपुरोहित)

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोधपुर जिले में आगामी दो-तीन दिनों में हवाई हमले की चेतावनी (एयर रेड) एवं ब्लैकआउट का मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

नागरिक सुरक्षा विभाग, जोधपुर द्वारा सुरक्षा तैयारियों को सुदृढ़ एवं संस्थागत रूप देने के लिए इस पूर्व निर्धारित अभ्यास के अंतर्गत एयर रेड सायरन बजाने तथा ब्लैकआउट का अभ्यास कराया जाएगा। यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा आलोक रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।

अनेक विभागों की रहेगी सहभागिता, समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता का होगा परीक्षण

इस मॉक अभ्यास में नागरिक सुरक्षा, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन करना है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मॉक अभ्यास के दौरान सायरन बजने एवं ब्लैकआउट की स्थिति में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक घबराहट से बचें। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए इस महत्वपूर्ण अभ्यास को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor