Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:35 am

Thursday, July 9, 2026, 5:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन : आहार विचार गोष्ठी का आयोजन 26 अप्रैल को

स्वास्थ्य साधना केंद्र, प्रथम पुलिया, दस दुकान के सामने, चौपासनी रोड, जोधपुर में सुबह 11 बजे होगा आयोजन, नागरिकों से 15 मिनट पहले पहुंचने का आग्रह किया गया है।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं प्राकृतिक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “आहार विचार गोष्ठी” का आयोजन रविवार 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से स्वास्थ्य साधना केंद्र, चौपासनी रोड, जोधपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य साधना केंद्र के प्रबंध न्यासी योगेश माहेश्वरी करेंगे। इस अवसर पर गुजरात से पधार रहे प्रख्यात नेचुरौपैथी विशेषज्ञ डॉ. पीयूष पंड्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेश राठी होंगे, जो “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

प्रकृति ही चिकित्सक पुस्तक का विमोचन भी होगा

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण प्रसिद्ध पुस्तक “प्रकृति ही चिकित्सक” का विमोचन भी रहेगा, जिसकी लेखिका डॉ. मुस्कान सक्सेना हैं। इस पुस्तक के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। आयोजन स्थल स्वास्थ्य साधना केंद्र, प्रथम पुलिया, दस दुकान के सामने, चौपासनी रोड, जोधपुर रहेगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में समय से 15 मिनट पूर्व पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश राठी ने बताया कि इस गोष्ठी का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor