Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:56 am

Sunday, August 23, 2026, 10:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सैन प्रीमियर लीग-3 का 30 अप्रैल से आगाज़

सुनील वर्मा. जोधपुर 

सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के 74वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सैन समाज मंडोर के तत्वावधान में ओपन सैन क्रिकेट प्रतियोगिता सेन प्रीमियर लीग-3 का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को प्रातः रिपब्लिक स्पोर्ट्स अकेडमी, माता का थान में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन स्वामी अचलानंद गिरि महाराज एवं झोपड़ी वाले बालाजी शंकरलाल महाराज के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर सैन युवा संगठन के अध्यक्ष विष्णु सैन, नयन चौहान, राहुल सैन, राजू सैन, श्रवण सैन, वीरेंद्र सैन, कुलदीप सैन, नरेन्द्र सैन, दीपक सैन व जितेंद्र सैन सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष विष्णु सैन व नयन चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को बढ़ावा देना है। वहीं आयोजक श्रवण सैन के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जो नॉकआउट नियम के आधार पर मुकाबले खेलेंगी।

प्रतियोगिता का समापन समारोह 5 मई को आयोजित होगा, जिसमें विजेता टीम, मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन में समाज के सभी बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor