Explore

Search

Sunday, April 26, 2026, 8:59 pm

Sunday, April 26, 2026, 8:59 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

क्षत्रिय समाज के अधिकारी-कर्मचारी समाज सेवा में श्रेष्ठता हासिल करें : संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में क्षत्रिय समाज के राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न

क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी अपनी दक्षता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें : पूर्व मुख्य सचिव दिल्ली नरेश कुमार

सुनील वर्मा. जोधपुर

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा मारवाड़ इंटरनेशन सेंटर जोधपुर में जोधपुर व पाली जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर व नागौर जिलों के क्षत्रिय राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशाला रविवार को आयोजित की गई। कार्यशाला में क्षत्रिय समाज के लगभग 1200 सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बैण्याबास ने कहा कि राजकीय कार्मिक समाज के गौरव होते हैं। आमजन उनसे प्रेरणा ग्रहण करते हैं। राजकीय कार्मिकों को भी अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करते श्रेष्ठता की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी – कर्मचारियों को अपने व्यक्तित्व में उत्कृष्टता, एकता व संस्कार के मूल मंत्र को अपनाकर समाज सेवा में श्रेष्ठता हासिल करनी चाहिए।

सेवानिवृत आईएएस एवं पूर्व मुख्य सचिव दिल्ली नरेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्मिकों को दक्षता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन करना चाहिए। कार्यों का संपादन, विभागीय योजनाओं की जानकारी व सरकार की मंशा को आमजन तक पहुंचाने में तत्परता होगी तो कभी भी राजनैतिक दबाव का शिकार नहीं होंगे।

सीनियर आरएएस अधिकारी व केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव महेंद्र प्रताप सिंह भाटी ने कहा कि राजकीय सेवा में नवागंतुक कार्मिकों को लगातार उच्च पदों के लिए तैयारी करते के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि राजकीय कार्मिक को व्यक्तिगत रूप से सेवा से संतोष नहीं करना चाहिए बल्कि व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। एक बार राजकीय सेवा में आने के बाद उच्च पदों के लिए लगातार कड़ी मेहनत और परिश्रम करना चाहिए ।हमेशा लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए ।

आरएएस अधिकारी व उपायुक्त नगर निगम पुष्पा कंवर सिसोदिया ने महिला शिक्षा की महत्ता, बालिकाओं को राज्य सेवाओं व केंद्रीय सेवाओं की तैयारी कराने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि शहर में बालिका हॉस्टलों की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि बालिका इस शहर में रहकर शिक्षा प्राप्त कर सके वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके । समाज के अन्य छात्रावास में भी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रेरित किया जाना चाहिए ।

संयुक्त आयुक्त परिवहन विभाग प्रकाश सिंह भदरू ने कहा कि प्रतिभाओं की पहचान विद्यालय जीवन में ही कर उन्हे आगे बढ़ाना चाहिए। फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विन कंपीट टेस्ट सीरीज पर उन्होंने बात करते हुए छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधिकारी रविराज सिंह शेखावत ने पुलिस सेवा के अवसर, चुनौतिया व समाज के लिए अवसरों की बात करते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाने, बालिकाओं को प्रगति के सभी अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया।

प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. भंवर सिंह जोधा ने निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए कमजोर व गरीब तबके के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, मेडिकल क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम की रूप रेखा रखते हुए क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठनों के केंद्रीय कार्यकारी रेवंत सिंह पाटोदा ने बताया कि क्षत्रिय सभी वर्गों को साथ लेकर चलता हैं। हमारे समाज के अधिकारियों – कर्मचारियों को भी आमजन न्याय की उम्मीद से देखता हैं। हमे भी हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहना हैं। यही क्षत्रिय की गरिमा हैं। उन्होंने इस प्रकार की कार्यशालाओं की उपयोगिता पर बात करते हुए निरंतरता रखने की बात कही।

इन नव चयनित आईएस अधिकारियों का हुआ सम्मान

जिला प्रभारी श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन वीरेंद्र सिंह बलरिया ने बताया कि कार्यक्रम में प्रहलाद सिंह बिरलोका, चंदन सिंह इंदा बालेसर, परमवीर सिंह झाडोली, अजय पाल सिंह मोहनगढ़, कुशाल सिंह फादरड़ला कला, भारत सिंह बैठवासीया ,गोपाल सिंह शेरगढ़ ,सवाई सिंह शैतान सिंह नगर, सेजल कंवर झाडोली,मोड़ सिंह भेड़ व गुजरात न्यायिक सेवा में चयनित अदिति राठौड़ का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया ।प्रारंभ में अतिथियों ने क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया । संघ गीत का सामूहिक गायन हुआ । कार्यक्रम में आरएएस मृदुला शेखावत, ओएसडी चिकित्सा मंत्री जालम सिंह ,अतिरिक्त प्राचार्य एवं अधीक्षक एमजीएच डॉ फतेह सिंह भाटी, सीएमएचओ डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत, सीएमएचओ फलोदी डॉ प्रताप सिंह राठौड , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह राठौड़ , कमल सिंह राठौड़ ,डॉ शंकर सिंह शेखावत ,जॉइंट कमिश्नर जीएसटी भारत सिंह शेखावत , उपायुक्त जीएसटी गजेंद्र सिंह राठौड़ ,भवानी सिंह भाटी, सेवानिवृत्ति डीआईजी बीएसएफ अर्जुन सिंह , उप विधि परामर्शी माधव राठौड़ , डॉ वीर सिंह राठौड़ , अधीक्षण अभियंताजोधपुर शहर गायड सिंह राठौड़ ,बिशन सिंह सोढा,भवानी सिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह लीलियाँ, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ भूपेंद्र सिंह सोढा सहित लगभग 1200 राजकीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय सिंह कोलीवाडा ने किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor