Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:49 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:49 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव के गवर्नर रामकिशोर गर्ग की सद्भावना यात्रा संपन्न

वर्ष पर्यन्त किए हुए सेवा कार्यों की गवर्नर राम किशोर गर्ग ने सराहना की।

सुनील वर्मा. जोधपुर

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव के गवर्नर रामकिशोर गर्ग की सद्भावना यात्रा संपन्न हुई। होटल गैलेक्सी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही वर्ष पर्यन्त किए हुए सेवा कार्यों की गवर्नर राम किशोर गर्ग ने सराहना की।

क्लब के डायरेक्टर अरुण बलाई और अध्यक्ष उषा गर्ग ने बताया कि इस समय पूर्व प्रांतपालों का प्रांत की प्रथम महिला गवर्नर सेवाभाव में मदर टेरेसा के नाम से जानी जाती सुशीला बोहरा, पूर्व मल्टीपल डॉक्टर संजीव जैन, पूर्व प्रांतपाल सुरेश गोयल, पूर्व प्रांतपाल डॉक्टर डीएस चौधरी का माला, साफा, शॉल, मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ललित पारवानी थे। इस अवसर पर गेस्ट नीता जैन, डॉक्टर पूजा राजपुरोहित, डॉक्टर ज्योत्सना व्यास, सिद्धि जौहरी, आर्मी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉली मैडम, मुक्ता माथुर थीं। कार्यक्रम में श्वेता बलाई का गवर्नर द्वारा सम्मान हुआ। अशोक मित्तल, त्रिलोक मेहरा, नरेंद्र शर्मा, संजय भंडारी, नरेंद्र चौहान, मंजुला अरोड़ा, नीतू विधानी, शशि बाहेती, माला राठौड़, मनीष व्यास, गीता खेतानी, श्रद्धा नाहर, रीटा सोनी, भूमि कृपलानी, सीमाजी जज साहिबा, मोना हरवानी, पूनम अग्रवाल, मोनिका सेन, तेज कंवर, योगिता भाटी, किरण बिहानी, शशि मेहता, शशि बाहेती, दमयंती अग्रवाल, उमा गर्ग, अरुण बोराणा, अनिल चौधरी, राजेश अग्रवाल, बनकट सिंह, सीताराम राठी, जगदीश सोनी, दुर्गेशनंदनी, संजीव व्यास, आशीष कनोजिया, उत्तम भंसाली और अभिषेक शर्मा के साथ 30 अन्य लोगों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में संदीप, सरिता सिंह का भी सम्मान हुआ। इस अवसर पर 3 नए सदस्य बनाए गए। अमित पेड़ीवाल, अभिलेश वडेरा, नरेंद्र शर्मा को सेवा की शपथ दिलवाई और अरुण बलाई, उषा गर्ग को इंटरनेशनल सर्टिफिकेट और सभी को एप्रिशिएशान पिन से सम्मानित किया। 2 मेंबर्स की स्पॉन्सर योगिता भाटी थीं। 2 मेंबर अरुण बलाई ने बनाए। इनको गवर्नर राम किशोर गर्ग ने शपथ दिलवाई। इस अवसर पर आए हुए मीडिया अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। श्वेता बलाई ने धन्यवाद दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor