Explore

Search

Monday, April 27, 2026, 6:00 pm

Monday, April 27, 2026, 6:00 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

नरेश कुमार जैन की स्मृति में आयोजित खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को पुरस्कार वितरित

क्रिकेट, रस्साकसी, शतरंज, प्रश्नोत्तरी, संगीत, निशानेबाजी में दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

नरेश कुमार जैन की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम नेत्रहीन विकास संस्थान प्रांगण में आयोजित हुआ। क्रिकेट, रस्साकसी, शतरंज, प्रश्नोत्तरी, संगीत, निशानेबाजी की तीन दिवसीय खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी किस्मत आजमाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला बोहरा ने, विशिष्ट अतिथि बुद्धाराम मांजू, अति विशिष्ट अतिथि भावेश मांजू, रेखा जैन, संस्थान सचिव राजेश बोहरा, कार्यक्रम संयोजक महिपाल सिंह राठौड़ इत्यादि मेहमानों की उपस्थिति में हुआ। संपत उज्ज्वल ने णमोकार मंत्र के साथ मेहमानों के कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

सुशील बोहरा ने संस्थान का परिचय देते हुए स्वर्गीय नरेश कुमार जैन की स्मृतियों को ताजा किया। संस्थान की उन्नति और प्रगति में उनकी महती भूमिका को बताया। विशिष्ट अतिथि बुधाराम ने इस सराहनीय कार्य को प्रोत्साहित करते हुए सभी बच्चों को विशेष आशीर्वाद दिया और संस्थान के बच्चों से मिलकर अति प्रसन्न हुए। स्कूल के बच्चों को उन्होंने अपनी तरफ से बैग वितरित किए। संस्थान सचिव राजेश बोहरा ने बताया कि इस तरह के खेलकूद एवं संगीत प्रतियोगिता के आयोजन हर वर्ष किए जाएंगे। राजेश बोहरा एक युवा उद्यमी और सफल बिजनेस गुरु हैं।

श्रीमती सुशीला बोहरा (अध्यक्ष ) नेत्रहीन विकास संस्थान का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम व्यवस्थापक पूनाराम बिश्नोई ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने की परंपरा में भामाशाहों की विशेष भूमिका रही सुरेश राठी ग्रुप की ओर से सभी बच्चों को टी शर्ट वितरित किए गए। एमआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल मेडा पुरोहितान जालौर निदेशक ओम प्रकाश बिश्नोई और प्रबंध निदेशक भावेश भावेश मांजू की ओर से सभी मेहमानों, भामाशाह, कार्यकर्ता को मोमेंटो एवं टीमों को ट्राफी प्रदान की गई। नेत्रहीन विकास संस्थान की ओर से तीन दिवस के लिए बच्चों के लिए भोजन एवं आवास की सुविधा की गई। महेश शिक्षण संस्थान के सचिव हरि गोपाल राठी एवं सोमानी कॉलेज के प्राचार्य अश्विनी शाह ग्रुप की ओर से तीन दिन के लिए निशुल्क ग्राउंड की व्यवस्था की गई।

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम जोधपुर एवं बिश्नोई सामाजिक महिला कार्यकर्ता समूह के द्वारा प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले सभी बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित किए गए । मूक बधिर बच्चों को विशेष रूप से टिफिन एवं इनाम की व्यवस्था वरिष्ठ भामाशाह महेंद्र पवार की ओर से की गई। भामाशाह वर्ग में राजा शर्मा, प्रकाश बिश्नोई, जगदीश बिश्नोई, हनीफ खान सुरेंद्र कुमार, सरोज कुमावत, किशन सिंह, रामचंद्र जाट परिष्कृती परिवार, पूनाराम बिश्नोई, सुश्री सविता बावरी, बेसरा राम देवासी, रामजीलाल प्रजापत, सरोज प्रजापत, ममता प्रजापत, प्रदीप सिंह, सवाई सिंह, कमलेश कुमार, नेमीचंद लोहार की ओर से साउंड एवं ऑक्टोपैड की व्यवस्था की गई। माधाराम बिश्नोई, मनोहर प्रजापत, ओमप्रकाश रैगर, बलदेव राम ढाका, आनंद फलफ्रूट वाले, पूनमचंद पंचारिया, नेमीचंद पंचारिया, अशोक kvs, जगदीश चौकीदार, सोमानी कॉलेज मॉर्निंग वॉक ग्रुप की ओर विशेष जलपान की व्यवस्था की गई। तीन दिन जल सेवा महेंद्र देवासी, बहादुर सिंह राठौर, हेमराज जाट की भूमिका विशेष रूप से रही।

निर्णायक मंडल में राजेंद्र वर्मा, सुश्री सारिका, संपत उज्जवल, सुश्री वंदना जांगिड़, सीनियर कोच राघवानंद जायसवाल, सुभाष, राजदेव यादव, कमल बेनीवाल, सोहनलाल वार्डन, महेंद्र वार्डन, रूपाली वार्डन, महिपाल सिंह राठौड़, महेंद्र देवासी, पंकज टेलर, पुनाराम बिश्नोई की भूमिका रही।

वालंटियर टीम:

भागीरथ , भादरेश,सुनील नट, सुनील मेघवाल, मनीष ,बंसीलाल ,दिनेश, परवीन, महिपाल, मंगलाराम, सांवरलाल ,अभिषेक, महेश, बिश्नोई,बजरंग ,सुरेश और महेश पटेल, राहुल की सराहनीय सेवा की भूमिका रही।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

1. निशानेबाजी प्रतियोगिता:- प्रथम राम सिंह ,द्वितीय हरीश, तृतीय मुकेश
2. शतरंज प्रतियोगिता:- प्रथम राजीव ,द्वितीय दीपक राज ,तृतीय सुरेश
3. जीके प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:- प्रथम अंजलि बिश्नोई, द्वितीय सुरेश कुमार सेन, तृतीय प्रमोद कुमार
4. संगीत प्रतियोगिता जूनियर वर्ग:- प्रथम मेवा कुमारी, द्वितीय मोनिका, तृतीय पूनम
सीनियर वर्ग : प्रथम कविता चौधरी , द्वितीय वर्षा कंवर, तृतीय भोला ।
5. रस्साकसी प्रतियोगिता ( दृष्टि बाधित) विजेता:-वीर पाबूजी क्लब कप्तान( प्रधान देवासी )
उपविजेता:- राजेश्वर भगवान क्लब कप्तान (धनाराम पटेल)
6. क्रिकेट प्रतियोगिता (दृष्टि बाधित)
विजेता:- भावनेश्वर महादेव युवा क्रिकेट क्लब कप्तान ( रविंद्र सोलंकी)
उप विजेता:- भगवान महावीर युवा क्रिकेट क्लब कप्तान ( नाथू लाल लोहार)
मूक बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता
विजेता :-रॉयल्स क्रिकेट क्लब आचार्य हस्ती कप्तान (स्वरूप सुथार)
उपविजेता :-लायंस क्रेडिट क्लब अचार्य हस्ती कप्तान (राहुल पवार)
दृष्टिबाधित क्रिकेट में मैन ऑफ द सीरीज प्रदीप सिंह रहे और मूक बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता मैन ऑफ द सीरीज स्वरूप सुथार रहे। कार्यक्रम संयोजक श्री महिपाल सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम के समापन में सभी मेहमानों का धन्यवाद एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन पूनाराम बिश्नोई ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor