कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री ख्यातनाम चिंतक एवं शाइर शीन काफ निजाम करेंगे। मुख्य अतिथि मूर्धन्य विचारक, कवि एवं आलोचक नंदकिशोर आचार्य होंगे।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
संभावना और डॉ. मदन डागा स्मृति ट्रस्ट की ओर से डॉ. मदन सावित्री डागा की स्मृति में 1 मई को शाम 5:30 बजे डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन नेहरू पार्क में विचार गोष्ठी आयोजित होगी। संभावना परिवार की ओर से मनीषा डागा ने जानकारी दी कि विचार गोष्ठी का विषय ‘मानव विकास एवं साहित्य’ रहेगा।
मनीषा डागा के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री ख्यातनाम चिंतक एवं शाइर शीन काफ निजाम करेंगे। मुख्य अतिथि मूर्धन्य विचारक, कवि एवं आलोचक नंदकिशोर आचार्य होंगे। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।







