श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरी महाराज की 11वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में मंदिर में हो रहा है आयोजन
पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरि महाराज की 11वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य अखंड खड़ी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर सत्संग समिति एवं समस्त भक्तगणों की ओर से मंदिर में 1 मई तक आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन का शुभारंभ अखंड रामायण पाठ से हुआ, जिसकी पूर्णारती के पश्चात पंडित शिवसागर शास्त्री द्वारा महादेव, ठाकुरजी और देव प्रतिमाओं की विधिवत पूजा अर्चना व आरती के पश्चात अखंड खड़ी सप्ताह का आरंभ हुआ। जिसमें शशिलता शर्मा, चंद्रसिंह मामा, मंजू डागा, गणपत जोशी, पुष्पा चौधरी, छाया इंदुरकर, मंजू प्रजापति, दिव्यांशु बोराणा, प्रियंका, मंजू पंवार, विजयलक्ष्मी इंदा, बिंदिया, बेबी गुर्जर, गायत्री सोनी, मधु बोहरा, संजू सोनी सहित अनेक श्रद्धालु व साधक खड़े खड़े निरंतर संकीर्तन कर रहे हैं।
महंत श्रीधरगिरि महाराज ने बताया कि 1 मई, शुक्रवार को सुबह 6 बजे समाधि पूजन, सुबह 8.15 बजे अखंड खड़ी सप्ताह की पू्र्णारती तत्पश्चात शोभायात्रा व दोपहर 12.15 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।







