Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बुलाकी शर्मा व प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान एवं कवि सम्मेलन मुशायरा एक मई को आयोजित होगा

बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम की ओर से होगा आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. बीकानेर 
बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम की तरफ से नगर के वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं बाल साहित्यकार बुलाकी शर्मा एवं वरिष्ठ कवि कथाकार व आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक प्रमोद कुमार शर्मा को सुदीर्घ साहित्यिक अवदान के लिए उनके जन्म दिवस 1 मई 2026 को भव्य समारोह में शाम 5ः30 बजे महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी, नागरी भण्डार बीकानेर में सम्मानित किया जाएगा।
कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ शायर कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि सम्मान-समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं नाटककार कमल रंगा करेंगे। समारोह में वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं समालोचक मालचंद तिवाड़ी का सान्निध्य रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं रंगकर्मी मधु आचार्य ‘आशावादी’ रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उर्दू शायर वली मोहम्मद गौरी शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शायर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी द्वारा किया जाएगा।
सम्मान समारोह में दोनों शख़्सियतों को शॉल, श्रीफल, माल्यार्पण एवं सम्मान-पत्र अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा। क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस अवसर पर नगर के चुनिंदा रचनाकारों का विशेष कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। जिसमें नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor