Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान, 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

सुनील वर्मा. जोधपुर 

पद्म पुरस्कार—पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री—देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में “उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य” करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है।

इन पुरस्कारों के अंतर्गत कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों एवं सेवाओं को मान्यता प्रदान की जाती है। किसी भी जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना प्रत्येक योग्य नागरिक इसके लिए पात्र है।

*ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होंगे नामांकन*
अतिरिक्त आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य श्री एस.एल. पालीवाल ने बताया कि भारत सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों के साथ-साथ अन्य विभिन्न स्रोतों से भी नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं, जिससे व्यापक स्तर पर योग्य व्यक्तियों का चयन संभव हो सके। पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन/सिफारिशें केवल ऑनलाइन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल http://award.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी, जिसे विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है।

*प्रशस्ति पत्र सहित देना होगा विस्तृत विवरण*
नामांकन करते समय अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है। इसके साथ अधिकतम 800 शब्दों का विवरणात्मक प्रशस्ति पत्र भी पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा।

*जिला स्तर पर भी उपलब्ध है सुविधा*
इच्छुक आवेदक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जोधपुर में भी अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि उसे 15 जुलाई 2026 से पूर्व अग्रेषित किया जा सके।

*अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें*
ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी हेतु http://award.gov.in तथा पुरस्कारों से संबंधित नियमावली के लिए http://padmaaward.gov.in वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जोधपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।

—000—

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor