Explore

Search

Wednesday, April 29, 2026, 5:19 pm

Wednesday, April 29, 2026, 5:19 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

सेवा-साहित्य साथ-साथ : गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह में वस्त्र, फल और खाद्य सामग्री भेंट की, काव्य गोष्ठी में सामयिक रचनाओं ने मन मोहा

-श्री जागृति संस्थान की ओर से डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में हुआ आयोजन, 30 से अधिक कवि-शायरों ने समां बांधा, संस्थापक दिलीप कुमार पुरोहित का जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया सम्मान

-यशोदा माहेश्वरी ने दिलीप कुमार पुरोहित के नाम की व्याख्या कर बहन की भाई के प्रति सद्भावना व्यक्त की, राखी पुरोहित ने जीवनसाथी पर भावपूर्ण गीत सुनाया, राजेश भैरवानी ने मनी प्लांट भेंट किया, हर्षद सिंह भाटी सहित सदस्यों ने माल्यार्पण कर, शॉल भेंट कर सम्मान किया। 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

श्री जागृति संस्थान की ओर से डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में मंगलवार को दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम वस्त्र दान, फल और खाद्य सामग्री भेंट करने का हुआ। संस्थान के सदस्यों ने गृरु कृपा मानसिक विमंदित गृह को वस्त्र भेंट किए। साथ ही फल और खाद्य सामग्री भेंट की गई। गृरु कृपा मानसिक विमंदित गृह का वाहन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और संस्थान के सदस्यों ने अपनी ओर से बड़ी संख्या में वस्त्र भेंट किए। इस मौके पर फल और खाद्य सामग्री भी संस्थान के सदस्यों ने भेंट की। समाजसेवी चंद्रशेखर सोनी की ओर फल भेंट किए गए।

समाजसेवा के कार्य जारी रहेंगे : हर्षद सिंह भाटी

कार्यक्रम के दौरान श्री जागृति संस्थान के सचिव हर्षद सिंह भाटी ने कहा कि संस्थान अपने सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध है। हम साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करते हैं वहीं 2016 से लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी ओर से सहभागिता निभा रहे हैं।

जल्द ही बाल काव्य गोष्ठी आयोजित करेंगे : राजेश भैरवानी

इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी ने कहा कि जल्द ही हम बाल काव्य गोष्ठी आयोजित करेंगे। भैरवानी ने कहा कि युवाओं और वरिष्ठ लोगों के लिए काव्य गोष्ठी के आयोजन होते रहते हैं, मगर बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम जल्द ही बाल काव्य गोष्ठी आयोजित करेंगे।

30 से अधिक सदस्यों ने दी प्रस्तुति : 

इसके बाद डॉ. मदन सावित्री डागा भवन में श्री जागृति संस्थान की ओर से काव्य गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के करीब 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर श्री जागृति संस्थान के सचिव हर्षद सिंह भाटी, संस्थापक दिलीप कुमार पुरोहित, प्रसिद्ध गायिका यशोदा माहेश्वरी, अध्यक्ष राजेश भैरवानी, समाजसेवी चंद्रशेखर सोनी, राजन वैष्णव मौजूद थे। संचालन राजेन्द्र खिंवसरा ने किया।

यशोदा माहेश्वरी ने पुरोहित के नाम का यशोगान किया :  

कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक दिलीप कुमार पुरोहित का संस्थान के सभी सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और मनी ट्री भेंट कर सम्मान किया। यशोदा माहेश्वरी ने दिलीप कुमार पुरोहित के नाम की व्याख्या कर उनका सम्मान किया।

राखी पुरोहित ने अपने जीवन साथी पर गीत प्रस्तुत किया :

कार्यक्रम में दिलीप कुमार पुरोहित के सम्मान में राखी पुरोहित ने गीत प्रस्तुत किया। राखी ने स्वागत में हम खड़े हैं, घड़ियां शगुन की आई, खुशियां मनाते सब मिल देते हैं सब बधाई…। उन्होंने पुरोहित को जन्मदिन की बधाई दी।

इन रचनाकारों ने समां बांधा : 

काव्य गोष्ठी के आरंभ में संदीपा कोठारी ने पिता पर मार्मिक कविता प्रस्तुत की।

हर्षद सिंह भाटी ने गर्मी और मजदूर पर कविता सुनाकर दाद लूटी।

अशफाक अहमद फौजदार ने बेटियां और जीवन के विभिन्न रंगों पर गजल सुनाई।

ओमप्रकाश वर्मा ने हास्य रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

रामनिवास चौधरी ने जीवन के विविध रंगों और सच्चाई को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

कमल शर्मा ने क्षणिकाएं सुनाकर देश की स्थिति का चित्रण किया।

गोविंदराम पाटवा ने चार युगों की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि कलयुग में पाप चरम पर होंगे। अनिता जांगिड़ ने अपने बड़े भाई दिलीप कुमार पुरोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मदनदान चारण ने कवि विद्रोही की कविताओं को स्वर दिए। राजेन्द्र शाह ने समसामयिक विषयों पर कविता सुनाई।

दिलीप कुमार पुरोहित ने हास्य कविता सुनाई और अपने सम्मान के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।

जेके माहेश्वरी, स्नेहलता सुथार, राजेश भार्गव, संदीप चौधरी, सोहन मेड़तिया ने समसामयिक रचनाओं की प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम में संस्थान मे मीडिया प्रबंधक पंकज जांगिड़ भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में राजेश भैरवानी ने आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor