दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
संबल प्रकाशन की ई पुस्तकें कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के संकाय, विद्यार्थियों और सदस्यों को पचास प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध रहेंगी।
कल 28 अप्रैल को पुस्तक पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित, पूर्व निदेशक, प्रसार शिक्षा, एस केआरएयू, बीकानेर एवं संबल के संस्थापक निदेशक ने विश्वविद्यालय से अपने जुड़ाव और कृतज्ञता प्रदर्शित करते हुए यह घोषणा की कि वर्तमान पांच ई पुस्तकों के साथ भविष्य में प्रकाशित होने वाली समस्त ई पुस्तकें कृषि विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को पचास प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध कराई जायेगी। जो भी पुस्तक प्राप्त करना चाहें इस लिंक पर फॉर्म सबमिट करते हैं,
https://forms.gle/PLzxv2XKfk1oXSJY9
या 8290639891 पर whatsapp करते हैं, तो उन्हें ई मेल या whatsapp पर ई किताब भेज दी जायेगी।







