Explore

Search

Wednesday, April 29, 2026, 10:14 pm

Wednesday, April 29, 2026, 10:14 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

वीर दुर्गादास राठौड़ छात्रावास में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण व प्रथम तल भवन विस्तार कार्य का हुआ शिलान्यास

पूर्व नरेश गज सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ समारोह, गज सिंह जी का पाली में एक दर्जन स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

आज के जमाने में शिक्षा के महत्व को देखते हुए शिक्षा व बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देना है : गज सिंह जी

सुनील वर्मा. जोधपुर

वीर दुर्गादास राठौड़ राजपूत छात्रावास पाली में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं छात्रावास के प्रथम तल पर भवन विस्तार निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भामाशाह सम्मान बुधवार को वीर दुर्गादास राठौड़ शिक्षा समिति द्वारा आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान युग में शिक्षा का बहुत महत्व है, बिना शिक्षा के व्यक्ति का विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है । उन्होंने कहा कि राजमाता कृष्णा कुमारी जी की सोच के आधार पर ही राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स हॉस्टल देसूरी, केरू गर्ल्स हॉस्टल, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर का शुभारंभ किया गया, जहां बालिकाओं को बेहतर शिक्षा दी जा रही है । जोधपुर में ही भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल के सहयोग से गर्ल्स हॉस्टल का शानदार भवन बनकर तैयार है, जिसका शीघ्र ही उद्घाटन होगा।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी संगठित होकर और समन्वय की भावना के साथ में कार्य करें। समाज के विकास में अपना सहयोग करें। समाज की संस्थाओं का बेहतर रूप से संचालन करें ताकि समाज की प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें । उन्होंने छात्रावास के कार्यालय का स्वर्गीय ओम सिंह (ओम बन्ना ) पुत्र स्वर्गीय जोग सिंह चोटिला की स्मृति में निर्मित कार्यालय भवन के लिए ओम सिंह ( ओम बन्ना ) चोटिला के पुत्र महान पराक्रमी सिंह चोटिला का धन्यवाद व्यक्त किया । उन्होंने छात्रावास परिसर में बनने जा रहे 10 नए कमरों के निर्माण कार्य के लिए सहयोग करने वाले समाज के भामाशाहों का भी धन्यवाद व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में हमें आगे बढ़ना है लेकिन हमारे इतिहास, संस्कृति व संस्कारों को बनाए रखना है ।उन्होंने वीर दुर्गादास राठौड़ शिक्षा समिति के कार्यों की सराहना की ।

समारोह के अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में प्रतियोगिता व प्रतिस्पर्धा के जमाने को देखते हुए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । समाज के प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से कमजोर कमजोर छात्रों के लिए राजपूत शिक्षा से सहयोग किया जाता है । प्रतिवर्ष परीक्षा आयोजित कर चयनित विद्यार्थियों को उन्हें आगे अध्ययन के लिए आर्थिक रूप से सहयोग दिया जाता है । उन्होंने कहा कि राजपूत शिक्षा कोष द्वारा शिक्षा नेक अभियान निरंतर चलाया जा रहा है जिसके से शादी -विवाह व अपने परिजनों की स्मृति व अन्य खुशी के अवसरों पर कुछ राशि शिक्षा नेक के रूप में राजपूत शिक्षा कोष में दी जाती है।उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग अधिक से अधिक किया जाए ताकि समाज की प्रतिभाओं का सहयोग मिल सके। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व नरेश गज सिंह जी का आभार व्यक्त किया कि इनके द्वारा 1974 में इस छात्रावास के संचालन के लिए 600 बीघा जमीन सहर्ष दी। इस जमीन की खेती की पैदावार से इस छात्रावास का संचालन हो रहा है । उन्होंने कहा कि पूर्व नरेश गज सिंह जी का संरक्षण हमेशा सभी संस्थाओं को मिलता रहता है।

समारोह के विशेष अतिथि विधायक बाली पुष्पेंद्र सिंह राणावत में पूर्व नरेश गज सिंह द्वारा छात्रावास संचालन के लिए वर्षों पूर्व दी गई 600 बीघा जमीन की सराहना की व उसे समय दिए गए सहयोग को अनुकरणीय बताया ।विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर में समाज को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । विशिष्ट अतिथि व भामाशाह भंवर सिंह मंडली ने छात्रों के लिए जयपुर में एक अच्छा कोचिंग सेंटर खोलने की बात पर जोर दिया ।

प्रारंभ में श्री वीर दुर्गादास राठौड़ शिक्षा समिति पाली के अध्यक्ष गुलाब सिंह गिरवर ने अतिथियों का स्वागत किया । जगपाल सिंह बाला ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व वीर दुर्गादास राठौड़ छात्रावास के 5 वर्ष के विकास कार्यों की जानकारी दी ।

यह हुए कार्यक्रम

समारोह में वीर दुर्गादास राठौड़ राजपूत छात्रावास में स्वर्गीय ओम सिंह जी (ओम बन्ना ) सुपुत्र स्वर्गीय जोग सिंह जी पातावत चोटिला की स्मृति में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि गज सिंह जी ने विधिवत मंत्रोंच्चारण के साथ में किया । छात्रावास के प्रथम तल पर भामाशाहों के सहयोग से बनने वाले 10 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

समारोह में इन भामाशाहों का हुआ सम्मान

समारोह में भामाशाह महान पराक्रम सिंह चोटिला, लूण सिंह दूधिया, मनोहर सिंह रामासिया, चेतन सिंह झाला, ललित सिंह, गिरिराज सिंह, देवी सिंह राठौड़ व कान सिंह चिमनपुरा का सम्मान किया गया । समारोह में पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह मनाकलावी द्वारा प्रेरित व संपादक विक्रम सिंह गुंदोज द्वारा लिखित पुस्तक वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास पाली की स्थापना का संक्षिप्त इतिहास का विमोचन हुआ ।

गज सिंह जी का पाली में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व नरेश गज सिंह जी का पाली पहुंचने तक जगह-जगह विभिन्न समाजों, धर्मो, संस्थाओं संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । महाराणा प्रताप सर्किल पर सर्व समाज द्वारा, जय भवानी राजपूत संस्थान पाली के पास राजपूत समाज द्वारा, रावणा राजपूत सभा भवन के पास रावणा राजपूत समाज द्वारा, गांधी मूर्ति पर जैन समाज द्वारा, अंबेडकर सर्किल पर सर्व मुस्लिम समाज, सूरजपोल पर सिख समाज, श्रीयादे माता मंदिर के पास कुमावत समाज द्वारा, आईडीबीआई बैंक के पास पुष्करणा समाज द्वारा व सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पास सीरवी समाज द्वारा, मुस्लिम समाज द्वारा व निमली एव निंबाड़ा गांव में गांव के सभी समाजों के ग्रामीणों द्वारा ढोल थाली के साथ उत्साह व अपणायत के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की अपणायत देखने लायक थी।

गज सिंह जी ने 1974 में दी थी 600 बीघा जमीन

पूर्व नरेश गज सिंह जी ने 1974 में वीर दुर्गादास राठौड़ छात्रावास पाली के संचालन के लिए 600 बीघा जमीन प्रदान की थी। इसी जमीन की आय से इस छात्रावास का संचालन होता है ।

समारोह में इस अवसर पर अध्यक्ष गुलाब सिंह गिरवर, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह कुंपावत, सचिव राजेंद्र सिंह उदावत, सदस्य विक्रम सिंह सोनगरा, जवान सिंह कुम्पावत, पर्वत सिंह कुम्पावत, जवान सिंह जैतावत, भवानी सिंह सोनगरा , गजेंद्र सिंह मेड़तिया ,जगपाल सिंह कुम्पावत, अजय पाल सिंह कुम्भावत व राघवेंद्र सिंह भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में डॉ. त्रिभुवन सिंह, छोटू सिंह उदावत, पुष्पेंद्र सिंह कुड़की, विक्रम सिंह माताजी गुड़ा, महिराज सिंह चाणोद, वीरेंद्र सिंह नरूका, सवाई सिंह जैतावत, भीम सिंह सोनिया, पर्वत सिंह वेलार, चंद्रेशपाल सिंह रातड़ी, मनोहर सिंह नीमली, पर्वत सिंह बागल, जितेंद्र सिंह थरासनी, महेंद्र सिंह बाता, प्रताप सिंह सोनाई मांझी, देवेंद्र सिंह मेंवी, लक्ष्मण सिंह हेमावास, पुष्पेंद्र सिंह हेमावास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे । आभार सचिव राजेंद्र सिंह उदावत डीगाई ने व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन ओम आचार्य व बलबीर सिंह राणावत छोटा गुड़ा ने किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor