Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बनाड़ रोड पर निर्माणाधीन आरटीओ नाला एवं सड़क का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सड़क एवं नाले के बीच पैच भरने, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

रुडिप, जेडीए एवं पीडब्ल्यूडी को समन्वित रूप से समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सुनील वर्मा. जोधपुर

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को बनाड़ रोड स्थित रूडिप द्वारा निर्मित किए जा रहे आरटीओ नाले एवं उसके आसपास बन रही सड़क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सड़क एवं नाले के बीच में आ रहे खाली पैच को शीघ्र भरने के निर्देश आरयूआईडीपी विभाग के अधिकारियों को दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने महादेव नगर से सारण नगर जाने वाली निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। जेडीए के निदेशक अभियांत्रिकी महेंद्र सिंह पंवार ने अवगत कराया कि सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा आगामी दस दिनों में डामरीकरण (DBM बेस लेयर) का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

सालावास रोड पर क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं समन्वित कार्यवाही के निर्देश : रंजन ने निर्देश दिए कि सालावास रोड पर नाले के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को निर्बाध, सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस कार्य के लिए विशेष रूप से आरयूआईडीपी, जेडीए एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए विशेष निर्देश : जिला कलेक्टर ने वर्तमान गर्मी के मद्देनज़र कार्य कर रही एजेंसियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों के लिए छाया, पेयजल, प्राथमिक उपचार किट, मास्क सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कार्यस्थल पर श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का समुचित ध्यान रखा जा सके।

सुरक्षा उपाय एवं बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग एवं सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन एवं श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें और किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

सड़क निर्माण में गुणवत्ता एवं लेवलिंग बनाए रखने पर जोर

रंजन ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान लेवलिंग का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि दीर्घकालीन उपयोगिता सुनिश्चित हो सके।

स्थानीय निवासियों से संवाद, सहयोग की अपील

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने क्षेत्र के स्थानीय निवासियों से संवाद कर उन्हें कार्य की प्रगति से अवगत कराया तथा आश्वस्त किया कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे। उन्होंने आमजन से निर्माण कार्यों के दौरान सहयोग करने की अपील भी की।

नाले एवं सड़क निर्माण कार्यों का समग्र निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने आरटीओ नाले के निर्माण कार्यों के साथ-साथ बन रही सड़क का भी समग्र निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान कर कार्यों को समयबद्ध पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर – प्रथम) अंजुम ताहिर सम्मा, अभियांत्रिकी निदेशक महेंद्र सिंह पंवार सहित रुडिप, जेडीए एवं पीडब्ल्यूडी के संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor