Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जब सूरज धरा पर आग बरसाए…चलो पंछियों के लिए परिंडे लगा दाना-पानी जुटाएं

राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा की अगुवाई में जायंट्स ग्रुप ऑफ रायल लेडीज का परिंडे लगाओ अभियान जारी, बच्चों ने लिया दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प

राखी पुरोहित. जोधपुर

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से भीषण गर्मी में पक्षियों का सहारा बनने के लिए राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा के नेतृत्व में परिंडे लगाओ अभियान जारी है। सूरज धरा पर आग बरसा रहा है और पंछियों को भी सुकून-चैन चाहिए। ऐसे में निरूपा पटवा पंछियों के लिए सहारा बनकर आगे आ रही है। उन्होंने जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज के सान्निध्य में भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण के लिए , परिंडे लगाओ अभियान शुरू किया है।

निरूपा पटवा ने बताया कि रॉयल लेडीज ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में पांच सौ परिंडे लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। इसके तहत संस्था प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परींडे वितरित कर रही है और पक्षियों की देखभाल कर रही है। आमजन को भी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित कर रही है।

सरदार दून स्कूल में परिंडे लगाए 

ग्रुप की संरक्षक निरूपा पटवा ने बताया कि भैरूबाग़ स्थित सरदार दून स्कूल में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ परिंडे लगाए। चेष्टा डाकलिया, अर्थ सुराणा, प्रयाग सोनी आदि बच्चों ने पक्षियों के लिए दाना पानी जुटाने का संकल्प लिया। इस दौरान निधि जैन, कविता सोनी, ऋचा जैन, अंकिता परिहार, मीनाक्षी जैन, मधु कटारिया, चन्द्रा जैन आदि की मौजूदगी रही। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मयूरी खत्री ने निरूपा पटवा एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यापक प्रदीप कंसारा व शिबा ने बताया कि बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल प्रबंधन ने निरुपा पटवा से निवेदन किया की वो आएं और स्कूल में बच्चों के साथ मिलकर यह अभियान चलाए, जिससे बच्चों में प्रकृति, पशु पक्षी से प्रेम का संदेश जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor