Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरी महाराज की 11वीं पुण्य तिथि बैशाख पूर्णिमा 1 मई को

समाधि पूजन, शोभायात्रा, संत समागम व विशाल भंडारे का होगा आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा, ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरी महाराज की 11वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में बरसी महोत्सव बैशाख पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार को मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य एवं दिगंबर कमलगिरी महाराज व अनेक संतों के आतिथ्य व श्रद्धालुओं की मेजबानी में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर सत्संग समिति एवं समस्त भक्तगणों की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 मई को सुबह 6 बजे समाधि पूजन, 8.15 बजे अखंड खड़ी सप्ताह की पू्र्णारती तत्पश्चात विभिन्न झांकी युक्त शोभायात्रा व दोपहर 12.15 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि अखंड खड़ी सप्ताह के दौरान संत मनोहर दास शास्त्री, संत अमृताराम, संत रमताराम, संत महेश प्रेम (ईश्वर प्रेम आश्रम श्याम दरबार), रामदेव गौड़, शशिलता शर्मा, मंजू डागा, गणपत जोशी, समदा वैष्णव, अरुण गुर्जर, मुकेश गौड़, पुष्पा चौधरी, छाया इंदुरकर, मंजू प्रजापति, प्रियंका, मंजू पंवार, विजयलक्ष्मी इंदा, उर्मिला रामावत, मीरा झाला, बिंदिया, बेबी गुर्जर, गायत्री सोनी, मधु बोहरा, संजू सोनी, कृष्णा गहलोत, लीला बाई, सरस्वती परिहार, गंगा प्रजापति, भगवती प्रजापति, नंदुरानी चौधरी, गौरी चौधरी, श्याम सैन, विनोद सुराणा सहित अनेक श्रद्धालु व साधक खड़े खड़े निरंतर संकीर्तन कर रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor