Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्पंदन में गूंजा भक्ति का दिव्य स्वर, जोधपुर हुआ हरिनाममय

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

एसएन मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित स्पंदन कार्यक्रम में इस्कॉन जोधपुर ने भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। भजन क्लबिंग के माध्यम से वातावरण हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा, जहाँ मंदिर के अध्यक्ष सुंदर लाल प्रभु जी एवं भक्तों ने मिलकर मनमोहक संकीर्तन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी थे। कॉलेज प्रिंसिपल एवं टीचर्स की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों को भागवत गीता की गूढ़ शिक्षाओं को सरल शब्दों में समझाया गया।

इस भव्य आयोजन ने युवाओं के हृदय में भक्ति, संस्कार और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा जगाई, और पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor