Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखंड खड़ी सप्ताह में संत व साधक दिन-रात अनवरत कर रहे संकीर्तन

ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरी महाराज का 11वां बरसी महोत्सव बैशाख पूर्णिमा 1 मई को। समाधि पूजन, शोभायात्रा, संत समागम व विशाल भंडारे का होगा आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाड़ा ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरि महाराज का 11वां बरसी महोत्सव बैशाख पूर्णिमा 1 मई शुक्रवार मनाया जाएगा। मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरि महाराज के सान्निध्य में आयोजन होगा।

दिगंबर कमलगिरि महाराज व अनेक संतों का आतिथ्य रहेगा। श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर सत्संग समिति एवं समस्त भक्तगणों की ओर से मंदिर परिसर में कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर 1 मई को सुबह 6 बजे समाधि पूजन, 8.15 बजे अखंड खड़ी सप्ताह की पू्र्णारती तत्पश्चात विभिन्न झांकी युक्त शोभायात्रा व दोपहर 12.15 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत हो रही अनवरत अखंड खड़ी सप्ताह के अंतिम दिन गुरुवार को संत अनुभव दास, संत रामनारायण, गायक रामदेव गौड़, सुरेश शर्मा, सुरेश वैष्णव, शिवप्रकाश सोनी, किरण गुर्जर, ललिता जोशी सहित अनेक साधक व श्रद्धालु खड़े खड़े निरंतर संकीर्तन कर रहे हैं। महंत श्रीधरगिरी महाराज ने सभी संतो व कलाकारों का स्वागत-सत्कार किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor