Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 2:34 am

Friday, May 1, 2026, 2:34 am

LATEST NEWS
Lifestyle

चौंकाने वाला मोड़: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में शनाया की असली उम्र पुष्पा के भरोसे को तोड़ने की कगार पर

राखी पुरोहित. मुंबई

सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए लगातार भावनात्मक और रोमांचक ड्रामा लेकर आ रहा है, जहाँ पुष्पा (करुणा पांडे) अपने नज़दीकी चॉल परिवार में भरोसे और शक के बीच उलझती नज़र आती है। जैसे-जैसे वह शनाया (मुस्कान बामणे) के साथ रिश्ता बनाने लगती है, कुछ अप्रत्याशित घटनाएँ उसके मन में संदेह पैदा करने लगती हैं।

हाल के एपिसोड्स में पुष्पा शनाया की बदली हुई सोच को महसूस करती है और उस पर भरोसा करने लगती है। वहीं दूसरी ओर, चिराग (नितिन बाबू) अस्पताल में हुई मुलाकात से परेशान है, क्योंकि उसे शनाया के रिकॉर्ड्स में उसकी उम्र 19 साल लिखी मिली, जो अब तक की कहानी से मेल नहीं खाती। यह शक धीरे-धीरे गहराता जाता है, क्योंकि शनाया का व्यवहार अब और भी सतर्क और छुपा-छुपा सा लगने लगता है। चॉल में मिले एक रहस्यमयी बॉक्स से शनाया की कॉलेज ट्रॉफी निकलती है, जिस पर 2024 लिखा होता है। यह उसकी टाइमलाइन और अतीत पर और सवाल खड़े करता है। पुष्पा के आते ही शनाया उसे जल्दी से छिपा देती है और बाद में सावधानी से वापस निकालती है। लेकिन, पुष्पा उसकी इन असामान्य हरकतों को नोटिस कर लेती है और चुपचाप शक करने लगती है, खासकर तब जब उसे कुछ ऐसे विवरण दिखते हैं, जो शनाया के बताए हुए किस्सों से मेल नहीं खाते।

क्या सच्चाई सामने आने पर पुष्पा का शनाया पर भरोसा कायम रह पाएगा?

मुस्कान बामने, जो शनाया मेहता का किरदार निभा रही हैं, साझा करती हैं, “शनाया ऐसी सच्चाइयों के साथ जी रही है, जिन्हें वह एक साथ उजागर नहीं कर सकती। उसकी असली उम्र का राज कोई मामूली झूठ नहीं है, बल्कि उसकी परिस्थितियों और जीने की मजबूरी से जुड़ा है। सबसे कठिन बात यह है कि उसे हमेशा डर रहता है कि यदि सच सामने आया, तो लोग उसे समझने के बजाए तुरंत जज करेंगे और शायद ठुकरा भी देंगे। यही दबाव उसके हर फैसले को प्रभावित करता है। जब मैं इस ट्रैक की तैयारी कर रही थी, तो बार-बार यही सोच रही थी कि कैसे एक पल किसी की ज़िंदगी की दिशा बदल सकता है। बतौर अभिनेत्री, उस अपराधबोध को महसूस करना भावनात्मक रूप से बहुत भारी था।”

देखिए पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor