Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री पुरुषोत्तम मास संकीर्तन में पूरे माह होगी श्री विष्णु आराधना

संवित धाम में 17 मई से शुरू होगा आयोजन

भरत जोशी. जोधपुर

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के तत्वावधान में आगामी श्री पुरुषोत्तम मास अधिक मास का भव्य एवं धार्मिक आयोजन 17 मई से प्रारंभ होगा। पूरे अधिक मास में शहर के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक सत्संग के पश्चात 16 जून को संवित धाम में श्रीपुरुषोत्तम हवन आयोजन के साथ एक माह का कार्यक्रम पूर्ण होगा।

आयोजन के प्रारंभिक 5 दिन तथा अंतिम 7 दिनों में संत सरोवर, सोमाश्रम, अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज की उपस्थिति रहेगी तथा उनके संक्षिप्त प्रवचनों का लाभ संवित साधकों के साथ-साथ जोधपुर के धर्मप्रेमी नागरिकों को भी प्राप्त होगा।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्षा रानी ऊषा देवी और सचिव भरत जोशी ने बताया कि श्री पुरुषोत्तम मास आयोजन के तहत पूरे माह सूर्यनगरी जोधपुर के विभिन्न मोहल्लों, आवासीय कॉलोनियों एवं मंदिरों में निवासरत साधकों के घरों तथा सामूहिक स्थलों पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ, श्रीपुरुषोत्तम आराधना, सामूहिक संकीर्तन तथा भगवान श्रीविष्णु की मालपुओं से विशेष अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जाएगी।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी की सह सचिव लक्ष्मी सोनी और शेखर थानवी ने बताया कि पूरे माह के आयोजन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं जिसमें राजेश कल्ला, अनिल राघवानी, तरुण व्यास, दीपक जोशी, शैलेश व्यास, महेश बोहरा, सुरेश हर्ष, शरद जोशी, नटवर व्यास, शिवकुमार पुरोहित, अंजना बिस्सा, शशिबाला कल्ला, विनोद कल्ला, सतीश बोहरा, संतोष व्यास सहित अन्य साधक तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor