Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विरासतकाल से उम्मेद अस्पताल के बाहर बनी प्याऊ का जीर्णोद्धार कर चालू करने की मांग

सुनील वर्मा. जोधपुर

एडवोकेट विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री, शहर विधायक और उम्मेद अस्पताल प्रसासन से मांग की है कि उम्मेद अस्पताल परिसर की बाउंडरी में विरासत काल से प्याऊ पिछले काफी सालों से बिखरी, टूटी और वीरान पड़ी है। शर्मा ने कहा कि इसकी सभी पाइप लाइन सड़ कर नष्ट हो चुकी है। ऊपर भी पानी की टंकी नहीं लगी हुई है। यहां आज तक सरकार, विधायक, महापौर व अस्पताल प्रशासन ने कभी भी जनाना अस्पताल में भर्ती महिलाओं व परिजन की सुविधा को देखते हुए लम्बे समय से प्याऊ को चालू कराने का संज्ञान नहीं लिया। इस प्याऊ में यहां कभी भी बड़ा आरओ फिल्टर का साफ व ठंडे पानी की सुविधा जनहित में उपलब्ध नहीं करवाई गई। न ही इसमें कभी भी यहां वाटर कूलर लगाया गया व न ही पानी की स्टोरेज कैपेसिटी को समय देखते हुए इस हौद को बड़ा कराया गया। एडवोकेट विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री, विधायक, जिलाधिकारी, अस्पताल प्रशासन व भामाशाहों वे मांग की है कि प्याऊ को पुन: चालू करवाया जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor